फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   crime news

Baghpat News: ईपीई पर टूरिस्ट बस, कार, ट्रक समेत चार वाहनों की भिड़ंत में एक की मौत, 15 घायल

Sat, 30 Aug 2025 01:54 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 30 Aug 2025 01:54 AM IST
विज्ञापन
crime news
खेकड़ा। ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेस वे पर शुक्रवार देर रात गाजियाबाद की तरफ से आ रहा ट्रक अनिंयत्रित होकर डिवाइडर के ऊपर से उतर गया और हरियाणा की तरफ से आ रही टूरिस्ट बस, कार के साथ भिड़ गए। इसके बाद एक गाड़ी पीछे से आकर भिड़ गई। इस हादसे में बाकिर अली (56) निवासी बदायू की मौत हो गई, जबकि उनकी बेटी साजमा समेत 12 घायल हो गए। घायलों का पुलिसकर्मियों ने सीएचसी में उपचार कराया।
विज्ञापन

प्रत्यक्षदशीZ विकास, राकेश निवासी नोएडा आदि ने बताया कि ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेस वे पर मवीकलां टोल पर गाजियाबाद की तरफ से आ रही एक कैंटर अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। इसके बाद कैंटर डिवाइडर के ऊपर से दूसरी तरफ आ गया। तभी हरियाणा की तरफ से जा रही टूरिस्ट बस और उसके पीछे एक कार समेत दो गाड़ियों से भिड़ंत हो गई। इस हादसे में बदायू जा रहे गाड़ी में सवार बाकिर अली, उनकी बेटी साजमा, साजिद, फिरोज, आसमा, हुसनारा, सायबा, रिजवाना, अल्फिदा, ट्रक चालक राजेश, बस चालक मुकेश समेत 15 घायल हो गए। घायल बाकिर अली की अस्पताल जाते समय मौत हो गई, जबकि अन्य घायलों का सीएचसी में उपचार कराया गया। परिजनों ने बताया कि बाकिर अली परिवार के साथ गन्नौर में रहकर फल बेचता है। इस मामले में खेकड़ा सीएचसी अधीक्षक खेकड़ा डॉ. ताहिर अली ने बताया कि पांच घायलों का सीएचसी में उपचार चल रहा है। उधर, पुलिस का कहना है कि हादसे में बदायू के व्यक्ति की मौत हो गई है। इसमें तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। हादसे के बाद ईपीई से क्षतिग्रस्त वाहनों को हटवाकर आवागमन शुरू करा दिया गया।
विज्ञापन

-----
जाम लगने से वाहन चालकों को उठानी पड़ी परेशानी
ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेस वे पर ट्रक, टूरिस्ट बस और कार की भिड़ंत होने के बाद जाम लग गया। इससे सैंकड़ों वाहन जाम में फंस गए और वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। इस दौरान एक घंटे से अधिक समय तक जाम की स्थिति बनी रही। उधर, पुलिस ने क्रेन मंगवाकर क्षतिग्रस्त वाहनों को हटवाकर आवागमन शुरू कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed