फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   crime news

Baghpat News: युवक की हुई मौत, एंबुलेंस नहीं आने का आरोप

Sun, 29 Jun 2025 01:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 29 Jun 2025 01:03 AM IST
विज्ञापन
crime news
दाहा। टीकरी स्वास्थ्य केंद्र से मेडिकल के लिए रेफर मरीज मोंटी को लेकर जाने के लिए परिजन एंबुलेंस का इंतजार करते रहे। मोंटी की मौत हो गई तो परिजनों ने एंबुलेंस समय पर उपलब्ध न कराने का आरोप लगाया।
विज्ञापन

टीकरी कस्बा निवासी मोंटी राठी (32) की तबियत खराब होने पर परिजनों ने उसे शुक्रवार शाम टीकरी स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया था। बताया कि टीकरी सीएचसी से शनिवार सुबह 10 बजे मोंटी को मेरठ मेडिकल के लिए रेफर कर दिया गया। मोंटी के पड़ोसी शिवकुमार राठी ने 108 एंबुलेंस के लिए कॉल की तो उन्हें यह कहकर आने से मना कर दिया की वह मेरठ नहीं जाएंगे। इसके बाद सीएमओ बागपत से फोन पर बात करके समस्या बताई तो फिर बिनौली सीएचसी से एंबुलेंस भेजी गई। आरोप है कि काफी देर बाद एंबुलेंस वहां पहुंची। मोंटी को दाहा पीएचसी पर ले गए, जहां चिकित्सक ने मोंटी को मृत घोषित कर दिया। वहीं मृतक मोंटी के छोटे भाई गौरव ने बताया कि मोंटी की आंत में इंफेक्शन था, जिसका छह माह पहले मेरठ के अस्पताल में ऑपरेशन हुआ था। अचानक शनिवार को हालत बिगड़ने पर टीकरी भर्ती कराया थाए जहां से रेफर करने के काफी देर तक एंबुलेंस नहीं आई। वहीं इस संबंध में सीएमओ बागपत डाॅ. तीरथलाल का कहना है कि मरीज को शुक्रवार को मेरठ मेडिकल के लिए रेफर कर दिया गया था, लेकिन उसके परिजन उसे घर पर ही ले गए। एंबुलेंस भी सूचना मिलने पर समय पर ही पहुंच गई थी। परिजनों द्वारा लगाया जा रहा आरोप निराधार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed