{"_id":"6a63c63e51abc122490111ee","slug":"crime-news-baghpat-news-c-28-1-bag1001-155835-2026-07-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: पड़ोसी ने बच्चे को पीटा गली में उठाकर पटका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: पड़ोसी ने बच्चे को पीटा गली में उठाकर पटका
विज्ञापन
बागपत। काठा गांव में पड़ोसी ने सलीम के बेटे आहिल की घर में घुसकर पिटाई की और फिर गली में उठाकर पटक दिया। इससे घायल आहिल का निजी अस्पताल में उपचार कराया गया। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरों की फुटेज में कैद हो गई। इसमें तहरीर मिलने पर पुलिस ने नसीम के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करके जांच शुरू कर दी।
सलीम ने बताया कि 20 जुलाई को उसका बेटा आहिल गली में खेल रहा था। तभी आहिल और उसके साथ खेल रहे दूसरे बच्चों का नसीम के बच्चों से झगड़ा हो गया। इस पर वहां आए नसीम उसके बेटे आहिल को पीटते हुए लेकर आया। नसीम ने घर में भी आहिल को पीटने लगा। उसकी पत्नी तबस्सुम ने बेटे को बचाने का प्रयास किया तो उसकी भी पिटाई की। इसके बाद उसके बेटे आहिल को गली में लाकर जमीन में पटककर घायल कर दिया।
शोर सुनकर वहां आए पड़ोसियों ने उसकी पत्नी और बेटे को बचाया। इसके बाद आरोपी नसीम उसके बेटे के गली में दिखाई देने पर जान से मारने की धमकी देकर भाग गया।
विज्ञापन
इस मामले में विवेचक श्याम सिंह ने बताया कि नसीम के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। इसमें जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।