फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   crime news

Baghpat News: ईंट भट्ठा मजदूर इसरत का हत्यारोपी पति जेल भेजा

Tue, 26 May 2026 01:52 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 26 May 2026 01:52 AM IST
विज्ञापन
crime news
बागपत। ट्योढ़ी गांव के जंगल में ईंट भट्ठे पर अनैतिक संबंधों के शक में मजदूर इसरत की हत्या करने के आरोपी पति आशु को सोमवार को पुलिस ने न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया। पुलिस ने हत्या में नामजद अन्य आरोपियों की तलाश में कई जगहों पर दबिश भी दी।
विज्ञापन

ट्योढ़ी गांव के जंगल में चांद निवासी बिहारीपुर के ईंट भट्ठे पर मजदूरी करने वाली शामली जिले के खेड़ा कुरतान निवासी इसरत की शनिवार की सुबह उसके पति आशु ने ईंट से कूचकर हत्या कर दी थी। इसके बाद इसरत का उपचार कराने के बहाने गाड़ी मंगाकर शामली ले गया और फिर अपने गांव खेड़ा कुरतान में घर में शव छोड़कर भागकर भट्ठे पर आ गया था। परिजनों की सूचना पर आए पुलिसकर्मियों की जांच में हत्या का पता चला। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में इसरत के संवेदनशील अंगों पर वार करने पर आंत फटने से मौत होने का पता चला। इसरत के भाई इस्तखार निवासी मोहल्ला खेलकलां कैराना ने आशु उर्फ आसमोहम्मद, उसके भाई दीन मोहम्मद, इशाक, मां इस्लामन, मुरसलीम कराई। इसमें सीओ अंशु जैन का कहना है कि आरोपी आशु को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed