{"_id":"68c093fa31525b087602edd8","slug":"crime-news-baghpat-news-c-28-1-bag1001-138102-2025-09-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: बाहर सोता रह गया विकास, अंदर उजड़ गया परिवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: बाहर सोता रह गया विकास, अंदर उजड़ गया परिवार
विज्ञापन
तेज कुमारी की फाइल फोटो। स्रोत:परिजन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दोघट। टीकरी की भोजान पट्टी में विकास मंगलवार शाम को मकान के बाहरी हिस्से में सोता रहा और कमरे के अंदर उसका पूरा परिवार उजड़ गया। उसकी पत्नी तेज कुमारी एक-एक करके बेटियों को मारती रही और विकास को पता तक नहीं लग सका। पत्नी और तीन बेटियों के शव देखकर विकास बेसुध होकर जमीन पर गिर गया। इसके बाद परिवार के लोगों ने उसे संभाला।
विकास दिल्ली की ट्रेवल्स एजेंसी में टूरिस्ट बस चलाता है और देशभर में जाता रहता है। इसकी सात साल पहले पंजाब के लुधियाना में मूलरूप से नेपाल की रहने वाली तेज कुमारी से मुलाकात हुई। तेज कुमारी पहले से शादीशुदा थी और उसकी चंद महीने की बेटी गुंजन थी। पहले पति से विवाद के कारण वह नेपाल से लुधियाना में आकर नौकरी करती थी। वह विकास के साथ शादी करके टीकरी आ गई और दोनों टीकरी में रहने लगे। इसके बाद मीरा और किट्टो का जन्म हुआ।
परिवार के लोगों ने बताया कि दोनों का परिवार हंसी-खुशी चल रहा था। विकास ने अपनी पत्नी को एक स्कूटी भी खरीदकर दे रखी थी और परिवार का सारा लेनदेन भी उसी के हाथ में रहता था। विकास मंगलवार शाम को बेफिक्र होकर घर के बाहर सोया हुआ था। उसे नहीं पता था कि उसकी नींद खुलेगी तो उसका परिवार उजड़ा हुआ मिलेगा। तीन बेटियों की हत्या और पत्नी के आत्महत्या के बाद विकास बेसुध होने लगा तो उसको किसी तरह संभाला गया।
विज्ञापन
कमरे के दरवाजे में अंदर लगा हुआ था ताला : दरवाजे के रोशनदान को तोड़कर अंदर भेजे गए किशोर ने बताया कि दरवाजे में अंदर ताला लगाया गया था। इसके बाद किशोर से ताला तुड़वाया गया और पुलिसकर्मी अंदर पहुंचे। कमरे में दो बेटियों का शव बेड़ पर और तीसरी बेटी का शव चारपाई पर पड़ा हुआ मिला, जबकि महिला पंखे पर फांसी के फंदे पर लटकी हुई थी।