फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   crime news

Baghpat News: दो सड़क हादसों में छात्र, क्लर्क और किसान की मौत, एक घायल

Tue, 09 Sep 2025 01:58 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 09 Sep 2025 01:58 AM IST
विज्ञापन
crime news
सड़क हादसे में अशोक कुमार की मौत के बाद खट्टा प्रहालादपुर गांव में विलाप करते परिजन। संवाद
रटौल (बागपत)। खट्टा प्रहलादपुर-पांची मार्ग पर सोमवार को ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार डिग्री कॉलेज के वरिष्ठ लिपिक अशोक (50), उनके साथी किसान अमरपाल (40) निवासी खट्टा प्रहलादपुर की मौत हो गई। वहीं दूसरे हादसे में पांची-चमरावल मार्ग पर ट्रक की टक्कर से बाइक सवार एमबीए के छात्र अंकुर (26) निवासी ओगटी की मौत हुई। उसका साथी अभिषेक निवासी सुराना जिला गाजियाबाद घायल हो गया, जिसका उपचार चल रहा है।
विज्ञापन

खट्टा प्रहलादपुर गांव निवासी अशोक सेठ तारीफ सिंह जैन डिग्री काॅलेज में वरिष्ठ क्लर्क पद पर कार्यरत थे। सोमवार की सुबह अशोक कुमार अपने पड़ोसी किसान अमरपाल के साथ बाइक पर खाद के कट्टे लेकर खेत पर जा रहे थे। इस बीच पांची मार्ग पर समिति के गोदाम के समीप किनारे पर खेल रहा बच्चा अचानक सड़क पर आ गया, उसे बचाने के प्रयास में उनकी बाइक अनियंत्रित हो गई और एक ट्रैक्टर ने उसमें टक्कर मार दी।
विज्ञापन

ट्रैक्टर की टक्कर लगते ही बाइक सवार अशोक और अमरपाल नाले पर जाकर गिरने से गंभीर रूप से घायल हो गए। ट्रैक्टर को लेकर चालक वहां से भाग गया। वहां राहगीरों ने दोनों के परिवार वालों को हादसे की जानकारी दी। इसके बाद परिवार वाले दोनों को लेकर निजी अस्पताल में पहुंचे, जहां से मेरठ रेफर कर दिए गए। मेरठ के अस्पताल में चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। परिवार वाले वहां से शव लेकर वापस आ गए और पुलिस को हादसे की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं ओगटी गांव निवासी एमबीए के छात्र अंकुर अपने दोस्त अभिषेक निवासी सुराना जिला गाजियाबाद के साथ रविवार शाम ढिकौली गांव में जिम करने आए थे। वहां से वापस लौटते समय दोनों पांची-चमरावल मार्ग पर स्थित पंप पर बाइक में पेट्रोल भरवाने जाने लगे। इस बीच चमरावल की तरफ से आए गैस सिलिंडरों से भरे ट्रक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। इस पर दोनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। ट्रक को छोड़कर चालक भागने लगा तो लोगों ने उसको पकड़कर पुलिस को सौंप दिया।

हादसे के बाद राहगीरों ने पुलिस को बुलवाकर दोनों को पिलाना सीएचसी पहुंचाया, जहां से उन्हें मेरठ रेफर कर दिया। बताया कि इस दौरान अंकुर की मौत हो गई, जबकि अभिषेक का निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है। उसकी हालत भी चिंताजनक बनी हुई है। पुलिस का कहना है कि तीनों के शवों का पोस्टमार्टम करा दिया गया है। तहरीर के आधार पर मामला दर्ज करके कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed