फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   crime news

Baghpat News: एलएलबी के छात्र के हत्यारोपियों पर घोषित होगा इनाम

Sun, 07 Sep 2025 02:08 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 07 Sep 2025 02:08 AM IST
विज्ञापन
crime news
बागपत। बाघू गांव के एलएलबी के छात्र अंकुर नैन की हत्या में शामिल तीनों आरोपियों को पुलिस तीसरे दिन भी गिरफ्तार नहीं कर सकी। इसमें अब तीनों हत्यारोपियों पर 25-25 हजार रुपये इनाम घोषित किया जाएगा। उधर, पुलिस की टीमों ने हत्यारोपियों की तलाश में दिल्ली और नोएडा में डेरा डाल लिया है, जो आरोपियों के ठिकानों पर लगातार दबिश दे रहे है। वहीं हत्यारोपियों के करीबियों से पूछताछ भी की गई।
विज्ञापन

दिल्ली-सहारनपुर नेशनल हाईवे पर बुधवार दोपहर बाघू गांव निवासी एलएलबी के छात्र अंकुर की बाइक में कार से टक्कर मारने के बाद गोली मारकर हत्या कर दी गई। इसके बाद भागे बदमाश अहैड़ा गांव के बाहर अपनी कार छोड़कर बाइक पर बैठकर फरार हो गए। मृतक अंकुर के भाई मोनू नैन ने कोतवाली में गांव के ही आनंद, विनय उर्फ बिच्छु व अनमोल को नामजद करते हुए मुकदमा दर्ज कराया। बताया गया कि हत्यारोपी आनंद के भाई राष्ट्रीय कुश्ती खिलाड़ी विपिन की हत्या कर दी गई थी। इसमें अंकुर के भाई रामबीर उर्फ भूरा और राहुल निवासी सरूरपुरकलां को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। इसी रंजिश में हत्या करने का आरोप लगाया गया। एसपी सूरज कुमार राय का कहना है कि तीनों हत्यारोपियों पर इनाम घोषित कर दिया जाएगा। आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है, जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

----------
बाघू-संतोषपुर में पुलिस और पीएसी तैनात
दूधिया विपिन और उसका बदला लेने के लिए अंकुर की हत्या के बाद से दोनों पक्षों में तनाव का माहौल बना हुआ है। आरोपी पक्ष के लोग घर छोड़कर भाग गए। उधर, दोनों पक्षों में तनातनी को देखते हुए गांव में पुलिस और पीएसी तैनात रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed