फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   crime news

Baghpat News: विसर्जन के दौरान डूबने लगा युवक, दरोगा ने बचाई जान

Sun, 07 Sep 2025 02:14 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 07 Sep 2025 02:14 AM IST
विज्ञापन
crime news
फोटो स्टार परफॅमर्र के लिए लाइव फोटो:- सीन दो:- यमुना नदी में डूब रहे विपिन का हाथ पकड़कर खींचत
बागपत। यूपी-हरियाणा सीमा पर निवाड़ा पुल के पास यमुना नदी में गणपति की प्रतिमा विसर्जित करने आए शामली जिले के लिलोन गांव का विपिन पैर फिसलने से यमुना नदी में डूबने लगा। तभी किनारे पर खड़े हरियाणा पुलिस के दरोगा ने किसी तरह युवक को सकुशल बचाकर बाहर निकाला।
विज्ञापन

निवाड़ा पुल के समीप यमुना नदी में शनिवार की सुबह से ही गणपति बप्पा की प्रतिमा विसर्जित करने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही। इस दौरान निवाड़ा गांव की सरोज अपने भतीजे विपिन निवासी लिलोन जिला शामली के साथ प्रतिमा विसर्जित करने पहुंची। निवाड़ा पुल पर चौकी के समीप सरोज और उसका भतीजा विपिन गणपति की प्रतिमा यमुना में विसर्जित करने लगे, तभी पैर फिसलने से विपिन यमुना यमुना नदी में जा गिरा और गहरा गड्ढा व पानी का तेज बहाव होने के कारण डूबने लगा।
विज्ञापन

किनारे पर खड़े अन्य श्रद्धालुओं ने विपिन को डूबते हुए देखा तो शोर मचा दिया। शोर सुनते ही यमुना पुल पर खड़े हरियाणा पुलिस के दरोगा दौड़ पड़े और किनारे पर पहुंचकर किसी तरह विपिन को पकड़कर बाहर निकाला। इसके बाद श्रद्धालुओं को यमुना नदी के किनारे जाने से भी रोका गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोतवाली पुलिस ने यमुना में युवक के डूबने की जानकारी होने से इन्कार किया। पुलिस का कहना है कि यमुना का जलस्तर लगातार बढ़ और घट रहा है। इससे किनारे पर कटान हो रहा है और दलदल हो चुकी है। ऐसे में सावधानी बरतने की जरूरत है। लोग किनारों से दूर ही रहें।

------
बच्ची को डूबने से बचाया
निवाड़ा पुल के समीप गणपति की प्रतिमा के विसर्जन के दौरान अपनी मां के साथ आई बच्ची का भी पैर फिसल गया। इससे बच्ची पानी में चली गई। तभी उसकी मां ने खुद यमुना में कूदकर उसे बचाकर बाहर निकाला। इसके बाद एक युवक को भी इसी तरह बाहर निकाला गया।

फोटो स्टार परफॅमर्र के लिए लाइव फोटो:- सीन दो:- यमुना नदी में डूब रहे विपिन का हाथ पकड़कर खींचत

फोटो स्टार परफॅमर्र के लिए लाइव फोटो:- सीन दो:- यमुना नदी में डूब रहे विपिन का हाथ पकड़कर खींचत

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed