फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   crime news

Baghpat News: ट्रैक्टर-ट्रॉली में ट्रैक्टर ने टक्कर मारी, युवक की मौत

Sun, 07 Sep 2025 02:10 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 07 Sep 2025 02:10 AM IST
विज्ञापन
crime news
बिनौली। मां शाकंभरी देवी के दर्शन और झंडारोहण करने के बाद वापस लौट रहे श्रद्धालुओं की ट्रैक्टर-ट्रॉली में वाजिदपुर गांव के पास एक ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। इस हादसे में ट्रॉली में बैठे श्रद्धालु बबलू (50) निवासी दरकावदा की मौत हो गई।
विज्ञापन

एक सितंबर को बिनौली गांव से 35 श्रद्धालु झंडा पदयात्रा करके मां शाकंभरी देवी के दर्शन के लिए रवाना हुए थे। वे वहां पर झंडारोहण, देवी के दर्शन और भंडारा करने के बाद श्रद्धालु वापस लौट रहे थे। इसमें अधिकांश श्रद्धालु अपने परिजनों के साथ गाड़ियों व अन्य वाहनों में सवार होकर वापस लौट गए, जबकि आठ श्रद्धालु ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर वापस लौट रहे थे। शनिवार की सुबह बड़ौत-मेरठ मार्ग पर वाजिदपुर गांव के समीप पेट्रोल पंप के पास पहुंचे तो बिनौली की तरफ से आए एक ट्रैक्टर ने ट्राॅली में टक्कर मार दी।
विज्ञापन

इस हादसे में ट्रॉली में बैठे दरकावदा गांव के बबलू सड़क पर गिर गए। हादसे के बाद साथी श्रद्धालु उन्हें लेकर बड़ौत के निजी अस्पताल में पहुंचे, जहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मृतक बबलू के भतीजे अंकुर ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। बताया कि बबलू बिनौली में दर्जी की दुकान पर कारीगर का काम करते थे और अपने तहेरे भाई जीत और बेदी के पास रह रहे थे। अंकुर ने बताया कि काफी समय पहले बबलू की पत्नी अपने बच्चों को लेकर चली गई थी, जो अभी तक वापस नहीं लौटी।
पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed