फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   crime news

Baghpat News: महिलाओं में मारपीट, लात-घुंसे बरसाए

Sun, 07 Sep 2025 02:25 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 07 Sep 2025 02:25 AM IST
विज्ञापन
crime news
रमाला। हसनपुर जिवानी गांव में मामूली कहासुनी होने पर तीन महिलाएं आपस में भिड़ गईं और इनमें थप्पड़, लात-घूंसे और चप्पलें चले। मारपीट की वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, इसमें दो महिलाएं सुनीता को जमीन पर गिराकर पिटाई करती नजर आ रही हैं।
विज्ञापन


हसनपुर जिवानी गांव निवासी सुनीता ने बताया कि पड़ोस की दो महिलाएं अनीता और प्रवेश अक्सर उसके घर के सामने कूडा डाल देती हैं और मना करने पर गाली-गलौज करती हैं। शनिवार को भी दोनों महिलाओं ने उसके घर के सामने कूड़ा डाल दिया। उसने बाहर आकर कूड़ा देखा और विरोध किया तो दोनों ने गाली-गलौज करते हुए उसे पीटना शुरू कर दिया। तभी वहां से गुजर रहे लोगों ने वीडियो बनाई। वीडियो में दोनों महिलाएं चप्पलों से उसकी पिटाई करती नजर आ रही हैं। पुलिस का कहना है कि दोनों महिलाओं के खिलाफ शांतिभंग की कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed