{"_id":"68b36088b917f1fe670b68a1","slug":"crime-news-baghpat-news-c-28-1-bag1001-137512-2025-08-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: गर्भपात मामले में जेल में बंद आरोपी का डीएनए सैंपल लिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: गर्भपात मामले में जेल में बंद आरोपी का डीएनए सैंपल लिया
विज्ञापन
बागपत। हाईकोर्ट के आदेश पर मेरठ मेडिकल में किशोरी का गर्भपात कराया जाने के बाद शनिवार को जेल में बंद आरोपी राजकुमार उर्फ शकील निवासी खेड़ा हटाना का जिला अस्पताल में चिकित्सकों ने डीएनए सैंपल लिया। उधर, गर्भपात के बाद किशोरी की हालत में सुधार है।
सिंघावली अहीर क्षेत्र के एक गांव में धर्म बदलकर रह रहे राजकुमार उर्फ शकील ने किशोरी के साथ चार माह तक दुष्कर्म किया। किशोरी की हालत बिगड़ने पर परिजनों को उसके गर्भवती होने का पता चला। इसमें शिकायत मिलने पर पुलिस ने आरोपी राजकुमार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। उधर, साढ़े चार माह की गर्भवती किशोरी का गर्भपात कराने के लिए परिजनों ने हाईकोर्ट में याचिका दायर कराई। इसमें हाईकोर्ट के आदेश पर चिकित्सकों के पैनल ने मेरठ मेडिकल में गर्भपात कराया।
उधर, पुलिस ने आराेपी का डीएनए सैंपल लेने के लिए न्यायालय में अर्जी दाखिल की। न्यायालय की अनुमति मिलने के बाद शनिवार को जेल से लाकर आरोपी राजकुमार का डीएनए सैंपल लिया गया। डाॅ. जेके यादव का कहना है कि आरोपी का डीएनए सैंपल लिया गया, जिसे जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा जाएगा।