फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   crime news

Baghpat News: धार्मिक नारे नहीं लगाने पर छात्रों की पिटाई करने का आरोप

Sat, 30 Aug 2025 02:20 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 30 Aug 2025 02:20 AM IST
विज्ञापन
crime news
बागपत। धनौरा सिल्वरनगर गांव के इंटरमीडिएट इंटर कॉलेज के अनुसूचित जाति के छात्रों ने शिक्षकों पर प्रार्थना सभा के बाद धार्मिक नारे नहीं लगाने पर पिटाई करने का आरोप लगाया। उन्होंने एसपी से शिकायत करते हुए शिक्षकों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

एसपी कार्यालय पहुंचे 12वीं कक्षा के छात्रों ने बताया कि दो दिन पहले कॉलेज में प्रार्थना सभा हुई। प्रार्थना होने के बाद शिक्षकों ने देशभक्ति नारे लगवाए। आरोप लगाया कि तभी कुछ छात्रों ने धार्मिक नारे लगा दिए तो उनके पास खड़े छात्रों ने जातीय नारा लगा दिया। आरोप लगाया कि वहां आए शिक्षकों ने अनुसूचित जाति के छात्रों को अलग खड़ा करके पिटाई की। उन्होंने शिक्षकों पर प्रार्थना सभा में धार्मिक नारे नहीं लगाने पर पिटाई करने का भी आरोप लगाया। इसकी शिकायत बिनौली पुलिस से की गई, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। एसपी सूरज कुमार राय ने जांच कराकर कार्रवाई का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

-------
वर्जन-
जिस दिन की घटना बताई जा रही है, उस दिन मौसम खराब होने की वजह से बरामदे में प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। प्रार्थना समाप्त होने पर कुछ छात्रों ने जातीय नारे लगा दिए। तभी दूसरे छात्रों ने धार्मिक नारे लगाए। सभा समाप्त होने के बाद दोनों पक्षों के छात्रों को समझाया गया और उनके अभिभावकों से शिकायत करने की चेतावनी भी दी। -सुशील चौधरी, प्रधानाचार्य।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed