फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   crime news

Baghpat News: एमसीडी कर्मी के परिवार को डिजिटल अरेस्ट कर 90 हजार रुपये मांगे

Fri, 29 Aug 2025 01:38 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 29 Aug 2025 01:38 AM IST
विज्ञापन
crime news
बागपत। शहर निवासी एमसीडी कर्मी संजय कुमार के परिवार को वीडियो कॉल कर साइबर ठगों ने डिजिटल अरेस्ट कर 90 हजार रुपयों की मांग की। बार-बार साइबर ठगों के ऑडियो और वीडियो कॉल आने से परेशान एमसीडी कर्मी के बेटे अंश और पत्नी ने कोतवाली पहुंचकर शिकायत की।
विज्ञापन


गायत्रीपुरम कॉलोनी निवासी अंश ने बताया कि उसके पिता चार दिन पहले दिल्ली ड्यूटी पर गए थे। इसके बाद हरिद्वार घूमने चले गए और उनका फोन भी खो गया। बताया कि इस दौरान उनके पास व्हाट्सएप पर ऑडियो और वीडियो कॉल आए, जिसमें एक व्यक्ति ने खुद को दिल्ली के सदर थाने से होना बताकर उसके पिता एमसीडी कर्मी को यौन शोषण के मामले में गिरफ्तार करने की बात कही। इसके बाद 90 हजार रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर कराने पर पति को छोड़ने की शर्त रखी। इससे भयभीत अंश अपनी मां के साथ कोतवाली पहुंचा और पूरी घटना की शिकायत की। वीडियो कॉल पर साइबर ठगों ने कोतवाली के पुलिसकर्मियों से बात की तो फोन काटकर अंश का नंबर ब्लॉक कर दिया। पुलिस का कहना है कि शिकायत करने एक युवक आया था, लेकिन तहरीर दिए बिना ही वापस चला गया। इस तरह की वीडियो कॉल आने पर डरकर रुपये ट्रांसफर करने के बजाय पुलिस से शिकायत करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed