{"_id":"686ebe27c3d6f440dc034288","slug":"crime-news-baghpat-news-c-28-1-bag1001-134581-2025-07-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: सभासद का ट्रक चोरी, जीपीएस तोड़कर फेंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: सभासद का ट्रक चोरी, जीपीएस तोड़कर फेंका
विज्ञापन
बागपत। शहर में सिसाना रोड पर पक्का तालाब के पास से भाजपा सभासद निगम शर्मा का ट्रक चोरी कर लिया गया। चोरी की पूरी घटना आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज में कैद हो गई। चोरों ने ट्रक में लगा जीपीएस तोड़कर सिसाना गांव में फेंक दिया।
जिला योजना समिति की सदस्य और भाजपा सभासद निगम शर्मा के पति विनोद शर्मा ने बताया कि जिला पंचायत की दुकानों में भवन निर्माण सामग्री का व्यापार करते हैं। इसके लिए मंगलवार रात अपना ट्रक पक्का तालाब के पास खड़ा कर दिया था।
रात करीब तीन बजे दुकान के पास रहने वाले भतीजे साेनू ने फोन कर दुकान के बाहर ट्रक नहीं होने की जानकारी दी। उन्होंने वहां जाकर देखा तो ट्रक चोरी मिला।
कोतवाली पुलिस को साथ लेकर ट्रक में लगे जीपीएस की लोकेशन से पीछा करने लगे तो जीपीएस सिसाना गांव में पड़ा मिला। उन्होंने बताया कि घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। तीन चोर कार लेकर आए थे, जिन्होंने पक्का तालाब पर गाड़ी खड़ी करने के बाद ट्रक चोरी कर लिया।
विज्ञापन
पुलिस का कहना है कि चोरों की पहचान करके घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।