फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   crime news

Baghpat News: प्रॉपर्टी डीलर की ससुराल में ईंट से कूचकर हत्या

Wed, 09 Jul 2025 01:24 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 09 Jul 2025 01:24 AM IST
विज्ञापन
crime news
रटौल (बागपत)। अंतरजातीय विवाह करने पर बागपत की भजन विहार कॉलोनी निवासी विकास गुर्जर (28) की ससुराल नंगलाबड़ी गांव में साले आकाश ने अपनी पत्नी निधि, साली अंकिता और पड़ोसी विजय के साथ मिलकर ईंट से कूचकर हत्या कर दी। पुलिस ने मृतक की पत्नी आरती की तहरीर पर मुकदमा दर्ज करके चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। नंगलाबड़ी गांव निवासी आरती चौधरी की शादी किरठल गांव के युवक से आठ साल पहले हुई थी। शादी के करीब चार साल बाद आरती ने ससुराल वालों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कराया और अपने बेटे को लेकर मायके में रहने लगी। दो साल पहले उसकी मुलाकात मूलरूप से अहैड़ा और वर्तमान में बागपत की भजन विहार कॉलोनी निवासी प्रॉपर्टी डीलर विकास गुर्जर से हुई। दोनों ने मंदिर में शादी कर ली और खेकड़ा में किराये के मकान में रहने लगे। शादी से आरती का दिल्ली जल बोर्ड में ठेकेदार भाई आकाश खुश नहीं था और इसको लेकर उनके बीच झगड़ा भी हो चुका था।
विज्ञापन

आरती के हाथ में चार दिन पहले दर्द होने पर वह मायके में आ गई और विकास भी शाम को वहां आकर सुबह काम पर चला जाता था। आरती की मां नीतू देवी व पिता कंवरपाल पड़ोस में दूसरे मकान में रहते थे। सोमवार रात उसकी मां नीतू पैतृक मकान में कपड़े लेने के लिए चली गई। वहां पर उसके भाई आकाश ने मां के साथ गाली-गलौज शुरू कर दी और इन्वर्टर का बैटरा उठाकर तोड़ दिया। इसका पता चलने पर वहां पहुंचे उसके पिता कंवरपाल के साथ भी मारपीट की गई।
विज्ञापन

आरती अपने पिता को बचाने गई तो उसके साथ भी मारपीट की गई। तभी वहां पर विकास ने आकर उसे बचाने का प्रयास किया तो आरती के भाई आकाश ने अपनी पत्नी निधि, साली अंकिता और पड़ोसी विजय के साथ मिलकर विकास के सिर पर ईंट से कई वार किए। वह नीचे गिर गया। तब भी उसके सिर पर वार करता रहा। इससे उसकी मौत हो गई। इस मामले में एएसपी एनपी सिंह का कहना है कि चारों आरोपियों को गिरफ्तार करके पूछताछ की जा रही है। आकाश अपनी बहन आरती चौधरी के पहले पति से विवाद होने पर विकास गुर्जर से शादी करने पर खुश नहीं था, सलिए उसने उसकी हत्या कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed