{"_id":"6a665c59889b6f63e301bbf7","slug":"crime-news-baghpat-news-c-27-1-bij1007-186015-2026-07-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: बस ट्रॉली से टकराई, 17 लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: बस ट्रॉली से टकराई, 17 लोग घायल
विज्ञापन
अफजलगढ़। राष्ट्रीय राजमार्ग 734 स्थित सेंट मेरी स्कूल के पास रुपहड़िया से हिमाचल जा रही निजी बस रविवार सुबह चार बजे सड़क किनारे पंक्चर हुई खड़ी धान से भरी ट्रॉली में पीछे से टकरा गई। दुर्घटना में चालक समेत नेपाल और हिमाचल प्रदेश के 17 लोग घायल हो गए। घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया। बस में कुल 32 लोग सवार थे। प्रभारी निरीक्षक ने घायलों का हाल-चाल जाना।
दुर्घटना में नयन बहादुर पुत्र रामबहादुर, करन सिंह पुत्र कंबो सिंह जारकोट नेपाल, सेति अधिकारी पुत्र कालो अधिकारी छड़गांव नेपाल, निर्मल पुत्र दल बहादुर, प्रकाशवीर पुत्र रामबहादुर अच्छाम नेपाल, श्रीराम पुत्र विष्णुखेड़ा नेपाल, रोहित पुत्र मनबहादुर रोहड़ू हिमाचल, धनराज बूड़ा पुत्र मनबहादुर बीशी अच्छाम नेपाल, लालबहादूर पुत्र बलबहादूर बाराकोट नेपाल, कविराज पुत्र प्रेम बहादूर बाराकोट नेपाल, विभुनव बोड़ा पुत्र पीड़नबोड़ा बाराकोट नेपाल, बिरमा पुत्री दलबहादुर नेपाल, नयन बहादुर पुत्र मनदीप सिंह नेपाल, शिवशंकर पुत्र टीकाराम नेपाल, दीपक बोड़ा पुत्र जयबोड़ा नेपाल, हादाबोड़ा पत्नी दीपक बोड़ा नेपाल तथा बस चालक रोहित कुमार पुत्र हरीशरण खोदरी मादरी हिमाचल आदि घायल हो गए।
108 एंबुलेंस की मदद से घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां से रोहित की गंभीर हालत के चलते प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया। शेष घायल प्राथमिक उपचार के बाद अपने गंतव्य को रवाना हो गए। सूचना पर प्रभारी निरीक्षक मृदुल कुमार सीएचसी पहुंचे और घायलों का हाल-चाल लिया। दुर्घटना में बस भी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई।