फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   crime news

Baghpat News: बोगस फर्मों के मालिक और चार ट्रक चालकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की

Sat, 18 Oct 2025 01:19 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 18 Oct 2025 01:19 AM IST
विज्ञापन
crime news
शामली। वाणिज्य कर विभाग के सचल दल प्रथम व द्वितीय ने बिहार व हरियाणा की दो बोगस फर्मों की आड़ में राज्य कर की चोरी कर चार ट्रकों में स्क्रैप ले जाने का मामला पकड़ा है। सचल दल के सहायक आयुक्त की तरफ से शहर कोतवाली में दोनों बोगस फर्म के मालिकों और चार ट्रक चालकों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। ट्रकों में बरामद माल पर 2,16,729 रुपये की कर चोरी होना पाया गया है।
विज्ञापन

वाणिज्य कर विभाग के सचल दल के सहायक आयुक्त अंकिता सिंह ने शहर कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि कर चोरी रोकने के चलाए गए विशेष अभियान के तहत 10 सितंबर और 12 सितंबर को शामली में करनाल रोड, मुजफ्फरनगर रोड और मेरठ रोड से दो ट्रकों को सचल दल प्रथम इकाई और दो ट्रकों को सचल दल द्वितीय इकाई ने रोककर जांच की गई थी। चारों वाहनों में एक्सपायर ई-वेबिल के ओल्ड आयरन टीन टप्पर स्क्रैप माल लदा होना पाया गया। इस संबंध में अपर आयुक्त ग्रेड (विअनुशा) राज्य कर सहारनपुर जोन द्वारा संबंधित वाहनों और फर्मों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन

सहायक आयुक्त ने बताया कि एक ट्रक में चालक रामनाथ गौड़ निवासी मेहरा पूर्वा देवरिया, दूसरे ट्रक के चालक गुरुसेवक सिंह निवासी गांव दयालगढ़ संगरूर पंजाब, तीसरे ट्रक के चालक विनोद कुमार निवासी आंबेडकर काॅलोनी बलोंगी सासननगर सास नगर पंजाब और चौथे ट्रक के चालक नंद किशोर निवासी पकरपुर अचलपुर सुल्तानपुर थे। उन्होंने ट्रकों में लदे स्क्रैप को सप्लायर मैसर्स पीके एंटरप्राइजेज के मालिक प्रवीण कुमार निवासी दिघिया टोला बीना, सुपौल बिहार से प्राप्तकर्ता फर्म मैसर्स थापा ट्रेडर्स के मालिक रोहित थापा निवासी साउथ सिटी सिलोखेड़ा गुड़गांव हरियाणा की दुकान अंबाला हरियाणा ले जाना बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सहायक आयुक्त का कहना है कि जांच में दोनों फर्म बोगस (अस्तित्वहीन) पाई गई। इन फर्माें के द्वारा बोगस आईटीसी पासऑन की जा रही थी। सहायक आयुक्त के मुताबिक पकड़े गए वाहनों में लदे माल की जांच की गई। माल के वजन के अनुसार एक वाहन में 41985 रुपये, दूसरे वाहन में 61560 रुपये, तीसरे वाहन में 80784 रुपये और चौथे वाहन में 32400 रुपये आईजीएसटी की चोरी पाई गई है। चारों वाहनों में निर्धारित क्षमता से अधिक माल होना पाया

सहायक आयुक्त का कहना है कि इस मामले में प्रथम दृष्टया कुछ लोगों द्वारा संगठित गिरोह बनाकर राज्य कर की चोरी कर राजस्व को नुकसान पहुंचाने का मामला पाया गया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर दोनों फर्माें के मालिक और चालकों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed