{"_id":"69542daeef518009d2015703","slug":"crime-news-baghpat-news-c-14-1-mrt1059-1068734-2025-12-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: लौट आओ पापा...हमें छोड़कर मत जाओ दादी मां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: लौट आओ पापा...हमें छोड़कर मत जाओ दादी मां
विज्ञापन
आंसू बहाते मां बोली...चुप हो जाओ लाड़ली : शुकतीर्थ में बाणगंगा किनारे कानूनगो उनकी मां और भाई क
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोरना (मुजफ्फरनगर)। देवबंद तहसील के कानूनगो अमित गौड़, उनकी मां सुशीला और भाई नितिन गौड़ का शुकतीर्थ में बाणगंगा नदी के किनारे एक साथ अंतिम संस्कार किया गया। बेटियों की चीख-पुकार सुनकर लोगों की आंखों से आंसू बहने लगे। चिता में मुखाग्नि दी गई तो बेटियां चिल्लाने लगीं लौट आओ पापा-चाचा...हमें छोड़कर मत जाओ दादी मां।
सोमवार को नई मंडी कोतवाली क्षेत्र की वसुंधरा रेजीडेंसी के मकान में गैस लीक होने के बाद अंगीठी के कारण आग लग गई। कुछ देर बाद ही घर में रखे दो गैस सिलिंडर भी फट गए। हादसे में देवबंद तहसील के कानूनगो अमित गौड़ (47) उनके भाई नितिन गौड़ (45) और माता सुशीला (70) की मौत हो गई थी। बचाव के लिए पहुंचा पड़ोसी आदित्य राणा भी आग की चपेट में आकर झुलस गया था। दोनों पक्षों की सहमति से पोस्टमार्टम के बाद तीनों शवों को तीर्थ के श्मशानघाट लाया गया।
ममेरे भाई अर्पित शर्मा ने दोनों भाइयों और अपनी बुआ की चिता को मुखाग्नि दी। तीन चिताएं जलने लगीं तो ऋचा और उसकी बेटी अक्षिका और आराध्या के करुण क्रंदन से माहौल गमगीन हो गया। साथ आई महिलाओं ने किसी तरह तीनों को संभाला। आंखों से बहते आंसू परिवार की पीड़ा बयान कर रहे थे।
विज्ञापन
जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. वीरपाल निर्वाल, भाकियू के मंडल अध्यक्ष योगेश शर्मा, देवबंद तहसील के नायब तहसीलदार राकेश कुमार, राजस्व निरीक्षक संजीव शर्मा, प्रवेश त्यागी और लेखपाल भूपेंद्र ने परिजनों को सांत्वना दी।