फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Crime and casteism should be eliminated from the country: Dr. Satyapal

अपराध और जातिवाद देश से हो खत्म : डाॅ. सत्यपाल

Fri, 01 Dec 2023 01:38 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 01 Dec 2023 01:38 AM IST
विज्ञापन
Crime and casteism should be eliminated from the country: Dr. Satyapal
बिनौली। बागपत सांसद डाॅ. सत्यपाल सिंह ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री चाहते है कि देश गरीबी से मुक्त हो। गंदगी, अपराध और जातिवाद देश से खत्म हो। विकसित भारत का सही मतलब यही है कि देश में कोई बेकार न रहे, कोई बीमार ना हो।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को जौहड़ी के पूर्व माध्यमिक विद्यालय में विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि विकसित भारत की एकता के लिए सुदृढ़, आत्मनिर्भर और देश के अच्छे नागरिक बनें। गुलामी की निशानी को मिटाकर 2047 तक देश पूर्ण विकसित बने। डीएम जितेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि शासन की मंशा है कि सरकार की हर जनकल्याणकारी योजनाओं की आपको जानकारी हो। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को विकसित भारत संकल्प की शपथ भी दिलाई और एलईडी बड़ी स्क्रीन पर पीएम मोदी के मन की बात को भी सुनाया गया।
विज्ञापन

ग्राम प्रधान सोहनपाल सिंह ने कार्यक्रम में अतिथियों को पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया। संचालन बीडीओ ज्योति बाला चावला ने किया। कार्यक्रम में एसडीएम सुभाष सिंह, सीडीओ नीरज श्रीवास्तव, ग्राम प्रधान सोहनपाल सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ. कुलप्रकाश, सुभाष पहलवान, प्रमेन्द्र तोमर, लक्ष्मण सिंह उर्फ बबलू प्रधान, प्रधान उपेंद्र धामा, डॉ. राजपाल सिंह आदि शामिल रहे। इसके बाद डीएम ने बरनावा में भी विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed