फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Cricket lovers celebrated Holi and Deepawali after winning the Champions Trophy

Baghpat News: चैंपियंस ट्रॉफी जीतने पर क्रिकेट प्रेमियों ने होली और दीपावली मनाई

Mon, 10 Mar 2025 12:42 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत Updated Mon, 10 Mar 2025 12:42 AM IST
विज्ञापन
Cricket lovers celebrated Holi and Deepawali after winning the Champions Trophy
जीत का जश्न:- भारतीय टीम के चैंपियंस ट्राफी जीतने के बाद बागपत में आतिशबाजी करते जश्न मनाते क्र
बागपत। चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले में भारत ने न्यूजीलैंड को हराकर चैंपियंस ट्रॉफी जीत ली। भारतीय टीम की जीत पर क्रिकेट प्रेमियों ने जश्न मनाया और होली दीपावली एक साथ मनाई। इसके अलावा ढोल पर थिरक कर खुशी मनाई और मिठाई बांटी।
विज्ञापन

क्रिकेट प्रेमियों ने कहा कि भारत ने पुरानी हार का बदला ले लिया। फाइनल मुकाबले को देखने के लिए क्रिकेट प्रेमी दोपहर से टीवी के आगे बैठे रहे। पहले न्यूजीलैंड की टीम ने बल्लेबाजी की तो उसका स्कोर देखकर लगने लगा था कि 2006 में मिली हार का भारत जरूर बदला लेगा। लक्ष्य का पीछा करते हुए भारतीय टीम ने चार विकेट से जीत दर्ज की। फाइनल में जीत होते ही क्रिकेट प्रेमी झूम उठे।
विज्ञापन

इस अवसर पर क्रिकेट प्रेमी माही गुप्ता, मनीष गर्ग ने आतिशबाजी की। उन्होंने कहा कि भारतीय टीम को देखते हुए पहले ही ट्राफी जीतने का अहसास हो गया था। जश्न मनाने वालों में क्रिकेट प्रेमी आलोक शर्मा, मोहित, अरुण पंवार, अमरजीत ठाकुर, रजत उपाध्याय, शुभम जैन, गुड्डू, विक्रांत मनी, सौरभ चौहान समेत अन्य ने खुशी का इजहार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------
जवाहरपुर मेवला गांव में हुई आतिशबाजी
बागपत। आईसीसी चैंपियनशिप ट्रॉफी जीतने पर जवाहरपुर मेवला गांव में क्रिकेट प्रेमियों ने आतिशबाजी की कर जश्न मनाया। इस मौके पर सुनील मेवला, राकेश आर्य, वरुण मुंडेल, प्रवेश गुर्जर, रोहित मास्टर समेत अन्य मौजूद रहे।

-------
लहचौड़ा गांव में होली खेली
रटौल। चैंपियंस ट्राॅफी में भारतीय टीम की जीत के बाद लहचौड़ा गांव में कई दिन पहले होली मनाई गई। क्रिकेट प्रेमी अतुल देव शर्मा, मोहित गोस्वामी, संदीप गोस्वामी रोहित, देवेंद्र शर्मा समेत अन्य शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed