फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   creaking electrical system due to increase in heat

437 ट्रांसफार्मर चल रहे ओवरलोड, रोजाना 12 में लग रही आग

Mon, 16 May 2022 10:48 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 16 May 2022 10:48 PM IST
विज्ञापन
creaking electrical system due to increase in heat
बागपत के बाघू रोड स्थित विद्घुत उपकेन्द्र पर काम करते विद्घुत कर्मचारी - फोटो : BAGHPAT
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बागपत। गर्मी में 437 ट्रांसफार्मर ओवरलोड चल रहे हैं। इस कारण रोजाना औसतन 12 ट्रांसफार्मर फुंक रहे हैं। ट्रांसफार्मर फुंकने व तार टूटने के कारण बत्ती गुल होने से गर्मी में लोगों को बुरा हाल है। ट्रांसफार्मर बदलने में जहां करीब छह घंटे लगते हैं। वहीं, तार टूटने पर लाइन ठीक करने में दो घंटे तक बत्ती गुल रहती है। ऊर्जा निगम की ओर से ट्रांसफार्मर की क्षमता वृद्धि कराने के लिए सूची भेजी गई थी, मगर अभी तक ट्रांसफार्मर की क्षमता वृद्धि नहीं की गई है।
यहां लगातार बढ़ रही गर्मी में कटौती लोगों के लिए परेशानी बनी हुई है। शहर के लेकर देहात तक ट्रांसफार्मर ओवरलोड होने के कारण सबसे ज्यादा परेशानी है। ट्रांसफार्मर ओवरलोड होने से लो-वोल्टेज की समस्या होती है और ट्रांसफार्मर भी खूब फुंक रहे हैं। विद्युत निगम के अधिकारियों के अनुसार जिले में 25 केवीए से 400 केवी के 437 ट्रांसफार्मर ओवरलोड चल रहे हैं। ऊर्जा निगम की ओर से गर्मी में ट्रांसफार्मरों की क्षमता बढ़ाने के लिए सूची तैयार कर भेजी गई थी, लेकिन इसके बावजूद क्षमता नहीं बढ़ाई गई।
विज्ञापन

---
इन ट्रांसफार्मर की बढ़ाई जानी है क्षमता
ट्रांसफार्मर क्षमता संख्या
25 से 63 केवी 131
41 से 100 केवी 154
100 से 250 केवी 59
160 से 250 केवी 69
250 से 400 केवी 24
--
ऊर्जा निगम की ओर से ओवरलोड चल रहे ट्रांसफार्मर की क्षमता वृद्धि कराने के लिए सूची भेजी गई थी। क्षमता वृद्धि न होने के कारण ट्रांसफार्मर ओवरलोड चल रहे हैं। जिले के 437 ट्रांसफार्मर की क्षमता वृद्धि होनी है।-प्रवेश गिरी, अधिशासी अभियंता वर्कशॉप
विज्ञापन
विज्ञापन

---
जिले में अघोषित विद्युत कटौती नहीं की जा रही है। कहीं कोई फाल्ट आने पर ही सप्लाई काटी जा रही है। गर्मी के कारण ट्रांसफार्मर पर लोड बढ़ रहा है और ट्रांसफार्मर फुंक जाते हैं। हालांकि उनको जल्द से जल्द ठीक करा दिया जाता है।-अमर सिंह, एक्सईएन बागपत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed