फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Course on CAA and Article 370 started

राजर्षि टंडन मुक्त विवि में सीएए और अनुच्छेद 370 पर पाठ्यक्रम शुरू

Tue, 14 Jan 2020 11:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jan 2020 11:57 PM IST
विज्ञापन
Course on CAA and Article 370 started
बागपत। नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) पर उप्र राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय ने जागरूकता पाठ्यक्रम शुरू किया। साथ ही छात्र-छात्राओं को जम्मू कश्मीर में अनुच्छेद 370 हटाने की जानकारी भी दी जाएगी। इंटर पास छात्र-छात्राएं भी इन दोनों पाठ्यक्रमों में प्रवेश ले सकते हैं। तीन माह का यह पाठ्यक्रम पूरा होने के बाद अभ्यर्थियों को प्रमाणपत्र सौंपा जाएगा।
विज्ञापन

केंद्र सरकार ने पांच अगस्त 2019 को जम्मू-कश्मीर को विशेष दर्जा देने संबंधी अनुच्छेद 370 और उसके उपबंध 35ए को रद किया इन दोनों मसलों को लेकर तीन माह का जागरूकता पाठ्यक्रम शुरू करने वाला उप्र राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय पहला विश्वविद्यालय होगा। नए शैक्षणिक सत्र जनवरी के दूसरे सप्ताह से शुरू कर दिया है। इन दोनों पाठ्यक्रमों के लिए इंटर पास छात्र-छात्राओं को दाखिला मिल सकेगा। तीन महीने के इस पाठ्यक्रम में छात्र-छात्राओं को असाइनमेंट दिया जाएगा। कोर्स पूरा करने पर विवि की तरफ से प्रमाणपत्र दिया जाएगा।
विज्ञापन

दिगंबर जैन डिग्री कॉलेज बड़ौत में उप्र राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय की ओर से इन दोनों पाठ्यक्रम का शुभारंभ किया गया। केंद्र समन्वयक डॉ. किरण गर्ग ने बताया कि उक्त पाठ्यक्रमों से संबंधित सभी सूचनाएं यूपीआरटीओयू डॉट एसी डॉट इन पर प्राप्त की जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed