{"_id":"68b68c765b1c548c0505c87b","slug":"couple-jumps-before-janta-express-in-baghpat-youth-dies-on-spot-girl-succumbs-in-hospital-2025-09-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat: जनता एक्सप्रेस के आगे कूदे प्रेमी युगल, युवक की मौके पर मौत, छात्रा ने अस्पताल में तोड़ा दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat: जनता एक्सप्रेस के आगे कूदे प्रेमी युगल, युवक की मौके पर मौत, छात्रा ने अस्पताल में तोड़ा दम
Tue, 02 Sep 2025 11:50 AM IST
डिंपल सिरोही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
Published by: डिंपल सिरोही
Updated Tue, 02 Sep 2025 11:50 AM IST
सार
बागपत के अहेड़ा रेलवे हॉल्ट पर मंगलवार सुबह प्रेमी युगल ने जनता एक्सप्रेस के आगे कूदकर जान दे दी। युवक की मौके पर मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल छात्रा ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है और युवक की पहचान की जा रही है।
विज्ञापन
ट्रैक पर जमा लोग
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बागपत जिले के अहेड़ा रेलवे हॉल्ट पर मंगलवार की सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। यहां प्रेमी युगल ने शामली से दिल्ली जा रही जनता एक्सप्रेस ट्रेन के आगे कूदकर जान देने की कोशिश की।
विज्ञापन
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दोनों प्लेटफार्म पर खड़े थे और हाथ पकड़े हुए अचानक ट्रेन के सामने कूद गए। ट्रेन की टक्कर लगते ही युवक की मौके पर मौत हो गई, जबकि छात्रा ट्रैक के दूसरी ओर जाकर गिरी और गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे अस्पताल ले जाया गया, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
मृतका नंगलावड़ी गांव की रहने वाली थी और बीएड की पढ़ाई कर रही थी। मृतक युवक की पहचान अभी नहीं हो सकी है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और आरपीएफ की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। मृतका के परिजन भी घटनास्थल पर पहुंच गए थे।
विज्ञापन