फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Couple held hostage in farm house, robbed, woman raped

Baghpat News: शुगर मिल में पीर भगवा रंग से रंगा, पांच गिरफ्तार

Wed, 05 Jul 2023 12:35 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 05 Jul 2023 12:35 AM IST
विज्ञापन
Couple held hostage in farm house, robbed, woman raped
बागपत। शुगर मिल परिसर में पीर को भगवा रंग में रंग दिया गया। जिसमें पुलिस ने कार्रवाई करते हुए भाजपा के दो नेताओं समेत 15 आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। इसमें पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उनको जमानत मिल गई।
विज्ञापन

बागपत कस्बा चौकी प्रभारी कृपेंद्र सिंह ने इस मामले में मुकदमा दर्ज कराया। बताया कि उनको शुगर मिल में पीर को भगवा रंग से रंगने की सूचना मिली। जिसपर वह अन्य पुलिस कर्मियों के साथ वहां पहुंचे तो वहां 14 युवक मिले। युवकों ने बताया कि यह उनके बाबा का स्थान है। मुकदमे में कहा गया है कि तभी वहां तभी भूपेंद्र चौहान ने युवकों को भगा दिया। इस मामले में पुराने कस्बा निवासी भाजपा के पूर्व जिला मंत्री भूपेंद्र चौहान, भाजपा के पूर्व नगर संयोजक शेखर चौहान, आकाश चौहान, राहुल चौहान पुत्र मलखान, गौरव चौहान, ध्रुव चौहान, राहुल पुत्र राकेश चौहान, राहुल चौहान पुत्र बिजेंद्र, सोमवीर चौहान, अभिषेक चौहान, सचिन चौहान, विकास चौहान, प्रशांत चौहान, भरत चौहान, सागर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। सीओ विजय चौधरी ने बताया कि आरोपी आकाश, राहुल, सोमवीर, सागर और राहुल को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया। जहां से उनको जमानत मिल गई है।
विज्ञापन

जानकारी लेने पहुंचे नेता पर भी किया मुकदमा
शुगर मिल परिसर में पीर को भगवा रंग से रंगने की सूचना पर भाजपा भूपेंद्र चौहान केवल जानकारी लेने पहुंचे थे। भूपेंद्र चौहान के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने पर पुलिस की इस कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed