फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Counting of votes will be done in six rooms, 228 personnel will be deployed

कोरोना का असर: छह कक्षों में होगी मतगणना, 228 कर्मी लगाए जाएंगे

Tue, 22 Feb 2022 12:50 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 22 Feb 2022 12:50 AM IST
विज्ञापन
Counting of votes will be done in six rooms, 228 personnel will be deployed
14-14 टेबल लगाई जाएंगी तीनों विधानसभा क्षेत्रों की मतगणना के लिए, तीन रिजर्व में रखी जाएंगी
विज्ञापन

सुबह आठ बजे से शुरू हो जाएगी मतगणना, परिणाम दोपहर दो बजे तक आने की उम्मीद जताई जा रही
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। कोरोना संक्रमण के चलते इस बार सभी विधानसभा सीटों की मतगणना के लिए दो-दो कक्ष बनाए जाएंगे। जिससे वहां भीड़ नहीं हो सके और मतगणना कर्मियों को भी परेशानी न हो। तीनों विधानसभा क्षेत्रों की मतगणना के लिए 14-14 टेबल लगाई जाएंगी और तीन-तीन टेबल रिजर्व रहेंगी। मतगणना के लिए 228 कर्मचारी लगाए जाएंगे। मतगणना दोपहर दो बजे तक पूरी करके परिणाम घोषित होने की उम्मीद है।

विधानसभा चुनाव के लिए हुए मतदान की दस मार्च को मतगणना होनी है। जिसकी तैयारियों में अधिकारी लगे हुए हैं। बागपत जनपद की बागपत, बड़ौत व छपरौली विधानसभा सीट की मतगणना खेकड़ा के लख्मीचंद पटवारी कॉलेज में होगी। यहां पहले से सभी ईवीएम को रखा गया है। तीनों सीटों की मतगणना सुबह आठ बजे से शुरू हो जाएगी। डीएम राजकमल यादव ने बताया कि कोरोना संक्रमण को देखते हुए हर विधानसभा क्षेत्र की मतगणना दो-दो कक्ष में होगी। एक कक्ष में सात टेबल लगाई जाएगी और तीन टेबल रिजर्व में रखी जाएंगी। इसके अतिरिक्त दो टेबल आरओ व एआरओ की शामिल होंगी। इस तरह एक विधानसभा सीट के लिए 19 टेबल शामिल होंगी। तीनों विधानसभा क्षेत्रों में 19-19 टेबल पर 228 कर्मियों को मतगणना में लगाया जाएगा। मतगणना स्थल पर मास्क के बिना एंट्री नहीं दी जाएगी। सभी एजेंटों, प्रत्याशियों व कर्मचारियों को मास्क लगाकर ही अंदर जाने दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed