{"_id":"60c640d68ebc3e753537f4d5","slug":"counting-of-by-elections-in-four-blocks-today-baghpat-news-mrt542594481","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार ब्लॉक में उप चुनाव की मतगणना आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार ब्लॉक में उप चुनाव की मतगणना आज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चार ब्लॉक में उप चुनाव की मतगणना आज
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। पंचायत उप चुनाव की मतगणना सोमवार को जिले के चार ब्लॉकों में होगी। इसके लिए प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। सुरक्षा के बीच मतगणना होगी।
त्रिस्तरीय पंचायत उप चुनाव में शनिवार को बागपत, बड़ौत, बिनौली व पिलाना ब्लॉक में 90 ग्राम पंचायत सदस्यों व एक क्षेत्र पंचायत सदस्य के लिए मतदान हुआ था। बागपत ब्लॉक में 78.61 व पिलाना ब्लॉक में 67.7, बिनौली ब्लॉक में 53.47 व बड़ौत में 47.95 प्रतिशत मतदान हुआ था। मतदान के बाद मतपेटियां ब्लॉक मुख्यालय में जमा कर दी गई थीं। सुरक्षा के लिहाज से पुलिस व पीएसी के जवान तैनात किए गए थे। सुबह 7 बजे से कड़ी सुरक्षा के बीच नतीजे आने तक मतगणना होगी।