फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Counters with criminal history will not become counting agents

आपराधिक इतिहास रखने वाले नहीं बनेंगे मतगणना अभिकर्ता

Mon, 26 Apr 2021 10:22 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 26 Apr 2021 10:22 PM IST
विज्ञापन
Counters with criminal history will not become counting agents
बड़ौत। कालंदी देवी कॉलेज, छपरौली रोड पर आगामी दो मई को होने वाली मतगणना को लेकर प्रशासन सख्त नजर आ रहा है। एसडीएम और सीओ ने कहा आपराधिक इतिहास रखने वाले और शासकीय सेवक को मतगणना अभिकर्ता न बनाएं। पुलिस प्रशासन भी इसको लेकर अलर्ट हो गया है।।
विज्ञापन

एसडीएम दुर्गेश मिश्र ने बताया कि मतगणना के लिए प्रत्याशियों के मतगणना अभिकर्ता की नियुक्ति निर्धारित प्रारूप पर फोटोयुक्त प्रवेश निर्वाचन, सहायक निर्वाचन अधिकारी द्वारा कम से कम दो दिन पहले जारी किए जाएंगे और निर्वाचन लड़ने वाला उम्मीदवार या उसका निर्वाचन अभिकर्ता मतों की गणना पर एक व्यक्ति को अपने गणना अभिकर्ता के रूप में उपस्थित रहने के लिए नियुक्त करा सकता है। प्रत्येक ऐसी नियुक्ति गणना प्रारंभ होने से पहले की जाएगी और किसी गणना अभिकर्ता को गणना के लिए निश्चित स्थान के भीतर तब तक प्रवेश नहीं दिया जाएगा। जब तक अपना नियुक्त पत्र निर्वाचन अधिकारी को न दें।
विज्ञापन

एसडीएम ने कहा कि मतगणना कक्ष के भीतर अनुशासन एवं निर्देशों का पालन करने के लिए सभी मतगणना अभिकर्ता निर्वाचन अधिकारी का पूर्ण सहयोग करने के साथ उनके निर्देशों का अनुपालन भी करेंगे और निर्वाचन अधिकारी के निर्देशों का पालन न करने पर उन्हें मतगणना कक्ष से बाहर निकाला जा सकता। उधर, सीओ आलोक कुमार ने भी पुलिसकर्मियों को सीधे तौर पर निर्देशित किया है कि हर हाल में मतगणना शांतिपूर्ण ढंग से कराई जाए, लापरवाही मिलने पर उक्त पुलिस कर्मी के खिलाफ कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed