फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Councilors raised demand for solutions to problems in board meeting

Baghpat News: बोर्ड बैठक में सभासदों ने समस्याओं के समाधान की मांग उठाई

Wed, 29 Nov 2023 12:48 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 29 Nov 2023 12:48 AM IST
विज्ञापन
Councilors raised demand for solutions to problems in board meeting
अमीनगर सराय। नगर पंचायत परिसर में बुधवार को बोर्ड बैठक का आयोजन किया गया। जहां वार्ड आठ के सभासद संजय पालीवाल ने मकानों के बाहर लगे टेलीफोन के खंभों के जर्जर होने की समस्या उठाई। जिससे हादसा होने का खतरा बना हुआ है। उन्होंने जर्जर खंभों को हटवाने की मांग की। वार्ड पांच की सभासद मोनिका शर्मा ने दूषित पेयजल की समस्या का समाधान कराने की मांग की। इसके अलावा वार्ड नौ के सभासद तंजीम कुरैशी ने वार्ड की पेयजल समेत अन्य समस्याओं का समाधान कराने की मांग की। चेयरमैन सुनीता मलिक ने कहा कि सरकार से विशेष पैकेज की मांग की जाएगी और प्रस्ताव पास कर शासन को भेजा जाएगा। कस्बे में पानी की निकासी के लिए हिसावदा रोड पर दूसरी तरफ नए नाले का प्रस्ताव भी शासन को भेज दिया गया है, जिस पर जल्द ही कार्य शुरू कर दिया जाएगा। इस मौके पर महेश भारद्वाज, सरिता जैन, मोनिका शर्मा, नीरज कश्यप, तबशुम, नसरीन बेगम, प्रीति जाटव, मुकेश प्रजापती, श्याम सुंदर, फूल मोहम्मद, देवदत्त शर्मा, सुखपाल समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed