{"_id":"650c2fd1402fb18d120d8dfb","slug":"council-released-the-list-of-students-instructions-to-correct-the-error-baghpat-news-c-28-1-smrt1012-5430-2023-09-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: परिषद ने जारी की छात्रों की सूची, त्रुटि ठीक करने के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: परिषद ने जारी की छात्रों की सूची, त्रुटि ठीक करने के निर्देश
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। माध्यमिक शिक्षा परिषद ने यूपी बोर्ड की परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र-छात्राओं की सूची जारी कर दी है। प्रधानाचार्य अपने-अपने विद्यालय के पंजीकृत छात्र-छात्राओं के नाम, अभिभावक का नाम, शैक्षिक विवरण में कोई त्रुटि होने पर उसका संशोधन करा सकते हैं।
जिला विद्यालय निरीक्षक धर्मेंंद्र कुमार सक्सेना ने बताया कि माध्यमिक परिषद की ओर से छात्र-छात्राओं के आवदेन पत्र में संशोधन के लिए चेकलिस्ट जारी कर दी है। प्रधानाचार्य लिस्ट में छात्र के नाम, माता-पिता का नाम, जन्मतिथि, जाति, फोटो, जेंडर और विषयों के विवरणों की जांच कर संशोधन करेंगे। लिस्ट में कोई त्रुटि होने पर संशोधन करने के बाद छात्रों का विवरण परिषद की वेबसाइट पर अपडेट किया जाएगा। लिस्ट में संशोधन न करने और छात्र-छात्राओं के शैक्षिक विवरण में कोई भी त्रुटि रहने पर परिषद की ओर से संशोधन के लिए अतिरिक्त समय नहीं दिया जाएगा और न ही छात्र-छात्राओं के अंतिम अनुक्रमांक जारी किए जाएंगे। उन्होंने सभी विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को परिषद की ओर से जारी सूची की जांच कर छात्र-छात्राओं के विवरण में त्रुटि होने पर उसमें संशोधन कर अपलोड करने के निर्देश दिए हैं।
-- -- -