फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Corporation will put pressure on the arrears of three months

तीन माह के बकायादारों पर निगम बनाएगा दबाव

Mon, 28 Jun 2021 12:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 28 Jun 2021 12:06 AM IST
विज्ञापन
Corporation will put pressure on the arrears of three months
बड़ौत। अब विद्युत निगम तीन माह के बड़े बकायेदारों पर बिल जमा करने के लिए दबाव बनाएगा। निगम अधिकारी बकाया वसूलने के लिए अभियान तेज करेंगे। हालांकि छोटे बकायेदारों को राहत दी जाएगी। निगम के अधिकारी अब बकाया वसूली की कवायद में जुट गए हैं।
विज्ञापन

एक्सईएन प्रथम पर 80 करोड़ और एक्सईएन द्वितीय के नगरीय व देहात क्षेत्र के लोगों पर 95 करोड़ रुपये से अधिक बकाया है। ओटीएस में निगम को लक्ष्य के सापेक्ष बकाया हासिल नहीं हुआ। निगम के आला अफसरों ने आदेश दिया कि जिन लोगों पर तीन महीने का बकाया है, उन पर बकाया जमा करने के लिए दबाव बनाया जाए। छोटे उपभोक्ताओं पर बकाया वसूली के लिए दबाव नहीं बनाया जाए। साथ ही ऊर्जामंत्री ने वर्चुअल संवाद के जरिये भी कहा है कि पहले उपभोक्ता को सूचित किया जाए। इसके बाद उसे बिल जमा करने के लिए प्रोत्साहित किया जाए। बिजली काटना वेबजह परेशान करना गलत है। ट्रांसफार्मरों की लोड का पूरा ध्यान रखा जाए। लोगों को बेहतर आपूर्ति दी जाए। ताकि आमजन को गर्मी में राहत दी जा सके। अब निगम इन सब बिंदुओं पर अमल करने की कवायद में जुटा है।
विज्ञापन

ये बोले एक्सईएन-----
विद्युत निगम के एक्सईएन प्रथम गोपाल सिंह ने बताया कि उपभोक्ताओं पर तहसील क्षेत्र में करोड़ों रुपये बकाया है। ऊर्जा मंत्री के आदेश पर बकाया बिल होने पर उपभोक्ताओं को लगातार सूचित किया जा रहा है। उपभोक्ताओं को अच्छी सप्लाई लेने के लिए समय पर बिल जमा करना चाहिए। निगम घाटे में जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed