{"_id":"61dc7446bf3bea5ab32f5eb2","slug":"corona-vaccine-given-to-teenagers-baghpat-news-mrt572925188","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीएचसी व कालेज में कैंप लगाकर किशोरो को लगाया कोरोना का टीका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीएचसी व कालेज में कैंप लगाकर किशोरो को लगाया कोरोना का टीका
विज्ञापन
अग्रवाल मंडी टटीरी के सरदार पटेल इंटर कॉलेज बली में वैक्सीन टीका लगवाने के बाद खुशी का इजहार करते
- फोटो : BAGHPAT
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अग्रवाल मंडी टटीरी/अमीनगर सराय। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अग्रवाल मंडी टटीरी, सरदार पटेल इंटर कॉलेज बली-मेवला और अमीनगर सराय के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर सोमवार को कैंप लगाकर किशोरों का टीकाकरण किया गया।
महिला स्वास्थ्य कर्मी रीता देवी ने बताया कि टटीरी पीएचसी में 99 किशोरों ने कोरोना रोधी टीका लगवाया। उधर, सरदार पटेल इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य नवाब सिंह ने बताया कि कैंप में 79 छात्र-छात्राओं ने कोरोना की वैक्सीन लगवाई। इस मौके पर संजीव शर्मा, वेदप्रकाश, अनुज कुमार, सुनील कुमार, अनिल सांगवान आदि मौजूद रहे। वहीं, अमीनगर सराय की पीएचसी पर डॉ. राहुल वशिष्ठ ने बताया कि सोमवार को टीकाकरण कराने को लेकर किशोरों में उत्साह दिखा। उन्होंने टीकाकरण कराने आए किशोरों से संक्रमण से बचाव के लिए अन्य लोगों को भी टीकाकरण कराने के लिए जागरूक करने तथा गाइडलाइन का पालन करने का आह्वान किया।
शोक व्यक्त किया
अग्रवाल मंडी टटीरी। सर्व हितकारी इंटर कॉलेज मीतली की प्रबंधक समिति के अध्यक्ष कस्बा निवासी ओमवीर सिंघल (78) का सोमवार को गुड़गांव के एक अस्पताल में निधन हो गया। उनके पुत्र भाजपा नेता मनोज सिंघल ने बताया कि वे दस दिन से बीमार थे। उनके निधन पर पूर्व चेयरमैन प्रमोद गुप्ता, पंडित अंकुर शर्मा, अशोक गोयल, अभिमन्यु गुप्ता, दीपक गुप्ता, संजीव शर्मा, पंकज गुप्ता, अमित जैन, प्रधानाचार्य दिनेश शर्मा ने शोक व्यक्त किया है। संवाद
विज्ञापन
कैंप में 66 बच्चों को टीका लगाएं
बड़ौत। एल्पाइन पब्लिक स्कूल में सोमवार को जिला स्वास्थ्य विभाग के तत्वावधान में एक दिवसीय कोविड वैक्सीनेशन कैंप का आयोजन किया गया। जिसमें कक्षा 9वी से 12वीं तक के 66 बच्चों को कोविड़ वैक्सीन लगाई गई। स्कूल की प्रधानाचार्य अर्चना मित्तल ने बताया कि इस कैंप में 15 से 18 आयु वर्ग के बच्चों का वैक्सीनेशन किया गया। अभिभावकों ने अपने बच्चों को स्कूल आकर वैक्सीनेशन कराया। इस दौरान स्वास्थ्य विभाग की टीम की ओर से डॉ अरुणा ,रेखा, कुसुम, स्कूल प्रबंधक सुधीर कुमार व मनोज कुमार मौजूद रहे। संवाद
70 छात्रों ने लगवाया कोरोनारोधी टीका
दोघट। नेताजी सुभाष चंद बोस मेमोरियल इंटर कॉलेज तमेलागढ़ी में लगाए शिविर में 70 छात्राओं ने कोरोनारोधी टीका लगवाया। ब्लॉक कार्यक्रम प्रबंधक प्रवीण कुमार ने बताया कि टीम को सौ टीके लगाने का लक्ष्य मिला था। इनमें से 70 छात्राओं को टीकाकरण करा दिया है। अन्य 30 टीके गांव में शिविर लगाकर लगाए जाएगे। इस मौके पर प्रधानाचार्य रूकमपाल यादव, प्रबंधक देवेंद्र सिंह मौजूद रहे। संवाद

अमीनगर सराय में वैक्सीन लगवाने के बाद खुशी का इजहार करते किशोर- फोटो : BAGHPAT