फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Corona positive's street seal, sanitizes village

कोरोना पॉजिटिव की गली सील, गांव को सैनिटाइज कराया

Sat, 23 May 2020 11:48 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 23 May 2020 11:48 PM IST
विज्ञापन
Corona positive's street seal, sanitizes village
चांदीनगर (बागपत)। ढिकौली के कैंसर पीड़ित में कोरोना पॉजिटिव की पुष्टि होने पर शनिवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव पहुंची। टीम ने पीड़ित की गली को सील कर गांव में सैनिटाइजर का छिड़काव कराया। पूरी गली में नोटिस चस्पा कर 17 लोगों के सैंपल लेकर उन्हें होम क्वारंटीन कर दिया।
विज्ञापन

ढिकौली गांव के 45 वर्षीय कैंसर पीड़ित किसान में शुक्रवार को कोरोना वायरस की पुष्टि हुई थी। इसकी सूचना मिलने पर स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया था। शनिवार को टीम ढिकौली पहुंची और गांव में सैनिटाइजर का छिड़काव कराकर पीड़ित की गली को सील कराया गया। गली के प्रत्येक घर में नोटिस चस्पा किया गया है। सीएमओ डॉ आरके टंडन ने बताया कि 17 लोगों के सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे गए है। इन लोगों को होम क्वारंटीन कर घर पर ही रहने की हिदायत दी गई है। उधर, रालोद नेता ओमबीर सिंह ढाका ने गांव में कैंप लगाकर लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण कराने की मांग की है।
विज्ञापन

दो साल से ठीक से बोल नहीं पा रहा था पीड़ित
बागपत। ओमबीर सिंह ढाका ने बताया कि पीड़ित के गले में कैंसर होने के कारण वह दो साल से ठीक से बोल नहीं पा रहा था। आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण परिवार के लोग उसका देशी उपचार करा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed