फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Cooler electrocuted in Kirthal village, youth died

Baghpat News: किरठल गांव में कूलर से लगा करंट, युवक की मौत

Mon, 26 Jun 2023 07:15 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 26 Jun 2023 07:15 PM IST
विज्ञापन
Cooler electrocuted in Kirthal village, youth died
-परिजनों ने पोस्टमार्टम कराये बिना अंतिम संस्कार किया
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
रमाला। किरठल गांव में घर में लगा कूलर हटाते समय करंट लगने से एक युवक झुलस गया। परिजन निजी चिकित्सक के यहां लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सक ने जांच के बाद युवक को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिजनों ने कोई कार्रवाई किए बिना ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया।

किरठल गांव का रहने वाला अंकित (25) रविवार रात घर में सोया हुआ था। सोमवार सुबह करीब पांच बजे अंकित उठा और कूलर को हटाकर दूसरी जगह रखने लगा, तभी कूलर से उसके हाथ में करंट लग गया। करंट लगते ही युवक झुलस गया और जमीन पर गिर गया। युवक को देखते ही परिवार वाले निजी चिकित्सक के यहां उपचार के लिए लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सक ने जांच के बाद अंकित को मृत घोषित कर दिया। उधर, युवक की मौत होने से परिवार में मातम छा गया। ग्रामीणों ने बताया कि युवक नाैकरी की तैयारी कर रहा था और खेतीबाड़ी में परिवार का हाथ बंटाता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed