फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Conversion warning

धर्म परिवर्तन की चेतावनी

Sat, 28 May 2016 01:30 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊन
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊन Updated Sat, 28 May 2016 01:30 AM IST
विज्ञापन
ब्लाक क्षेत्र के गांव सेवापुर के ग्रामीणों ने तहसील में प्रदर्शन कर आरोप लगाया कि गांव का राशन डीलर काफी समय से राशन वितरण नहीं कर रहा है। कई बार शिकायत करने के बावजूद उसके खिलाफ कार्रवाई नहीं हो रही। चेतावनी दी कि राशन डीलर के खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई, तो वे धर्म परिवर्तन करने को मजबूर हो जाएंगे और आंदोलन भी करेंगे। 
विज्ञापन


शुक्रवार को उन ब्लाक के गांव टपराना के मजरे सेवापुर के ग्रामीण ऊन तहसील पहुंचे। ग्रामीणों ने बताया कि राशन की दुकान हरबीरी पत्नि ओमबीरी के नाम आवंटित है।
विज्ञापन


गांव वालों की शिकायत पर पहले भी दो बार दुकान का आवंटन निरस्त हो चुका है, लेकिन राजनीतिक दबाव के चलते फिर से बहाल हो गई। गांव के 46 परिवारों को लगभग 500 लीटर मिट्टी का तेल और मई माह का राशन ब्लैक से बेच दिया, जिसकी शिकायत एसडीएम से की।
विज्ञापन
विज्ञापन


 एसडीएम ने बीडीओ ऊन और नायब तहसीलदार व पूर्ति निरीक्षक की टीम को जांच हेतु गठित किया। आरोप है कि गांव वालों से धोखे हस्ताक्षर कराकर राशन डीलर को क्लीन चीट दे दी गई। 


समस्या का समाधान नहीं होने पर ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि आरोपी राशन डीलर के खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई, तो वह लोग धर्म परिवर्तन कर लेंगे। मौके पर रण सिंह, पूरन, चंद्रपाल, ओमसिंह, रमेश, सुरेश समेत दर्जनों लोग शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed