{"_id":"614387858ebc3e01e5444feb","slug":"controversy-over-making-manoj-dhama-vice-president-in-bjym-baghpat-news-mrt556537729","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा युवा मोर्चा में मनोज धामा को उपाध्यक्ष बनाने पर विवाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा युवा मोर्चा में मनोज धामा को उपाध्यक्ष बनाने पर विवाद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। भारतीय जनता युवा मोर्चा की कार्यकारिणी घोषित किए जाने के बाद नया विवाद शुरू हो गया है। पृथ्वीराज चौहान को लेकर विवादित बोर्ड लगाने के मामले में विवादों में रहे पाबला गांव निवासी मनोज धामा को जिला उपाध्यक्ष बना दिया गया है। इसके साथ ही उनके रालोद नेताओं संग फोटो भी सोशल मीडिया पर वायरल कर दिए गए है। इसके अलावा युवा मोर्चा में 30 साल से ज्यादा उम्र वालों को पदाधिकारी बना दिया गया है।
भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष ने सभी जिला अध्यक्षों को पत्र जारी करके निर्देश दिए थे कि मंडल कार्यकारिणी में 25 साल तक की उम्र वालों को पदाधिकारी बनाया जाएगा। जिला कार्यकारिणी में 30 साल तक की उम्र वालों को शामिल किया जाएगा। मगर, अब जिला कार्यकारिणी में 40 साल की उम्र वाले भी पदाधिकारी शामिल कर दिए गए। इसके अलावा युवा मोर्चा की कार्यकारिणी घोषित किए जाने पर एक नया विवाद शुरू हो गया है। युवा मोर्चा में पाबला गांव के प्रधान मनोज धामा को जिला उपाध्यक्ष बनाया गया है, जो पृथ्वीराज चौहान को लेकर विवादित बोर्ड लगाने के मामले में विवाद में रहे थेे। विवाद बढ़ने पर प्रशासन व पुलिस को हस्तक्षेप करना पड़ा था। इसे लेकर भाजपा के कई लोगों ने विरोध शुरू कर दिया है। इसके साथ ही मनोज धामा के जिला पंचायत कार्यालय में रालोद नेता जयकिशोर के साथ फोटो भी वायरल कर दिया गया है।
मैं पिछले 20 साल से भाजपा के लिए काम कर रहा हूं। जहां तक पृथ्वीराज चौहान का बोर्ड लगाने के विवाद की बात है तो उसमें एडीएम को ज्ञापन दिया गया था। उनके कहने पर बोर्ड हटा दिया गया था। मेरा विरोध करने वाले वे लोग है, जो भाजपा में रहकर भी पार्टी का विरोध करते है। - मनोज धामा, जिला उपाध्यक्ष।
विज्ञापन
पृथ्वीराज चौहान को लेकर उस समय विवाद हुआ था, जिसको बाद में समाप्त कर दिया गया था। अब ऐसा कुछ विवादित नहीं है। अब सभी प्रकोष्ठ की कार्यकारिणी को पूरी तरह से देखकर घोषित किया जा रहा है। - सूरजपाल गुर्जर, जिलाध्यक्ष भाजपा।