फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Controversy increased in Bhakiyu, eight office bearers resigned

Baghpat News: भाकियू में विवाद बढ़ा, आठ पदाधिकारियों ने इस्तीफा दिया

Thu, 07 Sep 2023 12:46 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 07 Sep 2023 12:46 AM IST
विज्ञापन
Controversy increased in Bhakiyu, eight office bearers resigned
दोघट। भारतीय किसान यूनियन की युवा जिला कार्यकारिणी को लेकर विवाद बढ़ता जा रहा है। यूनियन के आठ पदाधिकारियों ने अपना त्याग पत्र दे दिया है। उन्होंने भाकियू बिनौली ब्लॉक नाम से बने व्हाट्सएप ग्रुप पर त्याग पत्र पोस्ट कर दिया है।
विज्ञापन

भाकियू के साथ 1985 से जुड़े टीकरी गांव के बाबा राजेंद्र राठी के कहने पर राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत ने जिला युवा कार्यकारिणी का गठन कर अनुज पंवार को युवा जिलाध्यक्ष नियुक्त किया था। यूनियन के कुछ कार्यकर्ता युवा जिलाध्यक्ष का विरोध कर रहे हैं। इसके विरोध में बुधवार को यूनियन के आठ पदाधिकारियों ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है।
विज्ञापन

इनमें भाकियू के एनसीआर उपाध्यक्ष राजीव राणा निवासी निरपुड़ा, एनसीआर मीडिया प्रभारी अंकुश राठी, जिला उपाध्यक्ष कुशेन्द्र राठी, जितेंद्र ठेकेदार, शाहजहांपुर ग्राम अध्यक्ष शकील ठेकेदार, झुंडपुर ग्राम अध्यक्ष मास्टर यशपाल सिंह, मीडिया प्रभारी पुनीत खोखर, महासचिव बिनौली ब्लॉक गुड्डू ने अपना त्यागपत्र भाकियू बिनौली ब्लॉक के व्हाट्सएप ग्रुप पर पोस्ट किए है। उनका कहना है कि बाबा राजेंद्र राठी की भावनाओं को कुुछ लोगों ने ठेस पहुंचाई है। उन्होंने उनके सम्मान में इस्तीफा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed