UP: जो शिवभक्तों पर बोलेगा, उसे शंकर का त्रिनेत्र भस्म कर देगा', नंदकिशोर गुर्जर का बागपत में भड़काऊ बयान
बागपत में कांवड़ शिविर उद्घाटन के दौरान बीजेपी विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने जिहादियों और टिकैत भाइयों को लेकर भड़काऊ बयान दिया। बयान पर सियासी हलचल तेज, विपक्ष ने साधा निशाना।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सावन मास की कांवड़ यात्रा के बीच लोनी से भाजपा विधायक नंदकिशोर गुर्जर एक बार फिर अपने विवादित बयानों को लेकर चर्चा में हैं। बागपत में एक कांवड़ शिविर के उद्घाटन के दौरान मंच से दिए गए उनके भाषण ने सियासी गलियारों में गर्माहट पैदा कर दी है।
विधायक गुर्जर ने मंच से कहा-'योगीराज में जिहादियों के लिए कोई जगह नहीं है। जो शिवभक्तों पर बोलेगा, उसे शंकर का त्रिनेत्र भस्म कर देगा।' इतना ही नहीं, उन्होंने भारतीय किसान यूनियन के नेता राकेश टिकैत और नरेश टिकैत पर भी परोक्ष हमला बोला।
यह भी पढ़ें:UP: सास-ससुर के लिए कांवड़ लेकर आई शबनम... गंगाजल कलश से झुके कंधे, फिर भी नहीं डगमगाई शिवभक्तों की आस्था
इसके बाद गुर्जर ने दावा किया 'बहुत जल्द देश के सभी मौलाना हिंदू धर्म में वापसी करेंगे। एक दिन ऐसा भी आएगा जब मौलाना मदनी खुद फतवा देगा कि जिहादियों का सिर कलम कर दिया जाए।'
सियासी हलचल तेज
श्रावण मास की धार्मिक भावना के बीच इस तरह के बयान पर विपक्ष ने तुरंत प्रतिक्रिया दी है। सपा और कांग्रेस नेताओं ने इसे समाज में नफरत फैलाने वाला बयान बताया और निर्वाचन आयोग से कार्रवाई की मांग की है।
कई राजनीतिक और सामाजिक संगठनों ने विधायक के बयान को कांवड़ यात्रा जैसे धार्मिक आयोजन को सांप्रदायिक रंग देने की कोशिश करार दिया है। गौरतलब है कि नंदकिशोर गुर्जर पूर्व में भी अपने आक्रामक और भड़काऊ बयानों के चलते विवादों में रहे हैं।