फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Contribute to the upliftment of society by drawing inspiration from great men: Prasad

महापुरुषों से प्रेरणा लेकर समाज के उत्थान में योगदान दें : प्रसाद

Sat, 13 Feb 2021 11:41 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 13 Feb 2021 11:41 PM IST
विज्ञापन
Contribute to the upliftment of society by drawing inspiration from great men: Prasad
बड़ौत (बागपत)। ब्राह्मण चेतना परिषद के तत्वावधान में ब्राह्मण स्वाभिमान, सामाजिक सद्भावना सम्मेलन का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि पूर्व केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद ने कहा कि समाज के लोगों को महापुरुषों से प्रेरणा लेनी चाहिए। एकजुट होकर समाज के उत्थान में अपना अहम योगदान दें।
विज्ञापन

दिल्ली-सहारनपुर हाईवे स्थित उदय फार्म हाउस में शनिवार को आयोजित सम्मेलन का शुभारंभ मंगल कामना मंत्र के साथ हुआ। मुख्य अतिथि जितिन प्रसाद ने भगवान परशुराम, पंडित मदन मोहन मालवीय, पंडित मंगल पांडे, पंडित डालचंद, चंद्रशेखर आजाद, महारानी लक्ष्मीबाई को याद करते हुए कहा कि हमें ऐसे महापुरुषों से प्रेरणा लेनी चाहिए, जिन्होंने समय-समय पर बढ़ते अत्याचार और अन्याय के खिलाफ सब कुछ बलिदान कर समाज में स्वच्छ, सुरक्षित, सुंदर वातावरण स्थापित किया। फैली कुरीतियों को दूर करें और एकजुट होकर समाज को मजबूत बनाएं। अत्याचारों के खिलाफ आवाज उठाएं। इस बीच पंकज शर्मा, पीके आजाद ने सुंदर कविताओं की प्रस्तुति देकर लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
विज्ञापन

उत्तराखंड के दर्जा प्राप्त मंत्री विजय सारस्वत, वेदस्थनाम ऋषिकेश के पीठाधीश्वर महंत विनय सारस्वत, ब्राह्मण महासभा के प्रदेश अध्यक्ष पंडित धर्मेंद्र शर्मा, क्षेत्रीय विधायक राजेंद्र शर्मा, जितेंद्र गौड़ ने भी विचार व्यक्त किए और सामाजिक कुरीतियों दहेज हत्या, ब्रह्म भोज, भ्रूण हत्या, युवाओं में बढ़ती नशाखोरी पर अंकुश लगाने का आह्वान किया। सम्मेलन की अध्यक्षता पंडित घनश्याम शर्मा और संचालन दिनेश शर्मा ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये रहे मौजूद
सम्मेलन में पूर्व विधायक लोकेश दीक्षित, राकेश शर्मा, सुभाष शर्मा, पंडित राजपाल शर्मा, पंडित रामकिशोर कौशिक, पंडित नीरज शर्मा, विश्वदीप अवस्थी, लोकेश वत्स, सुशील भारद्वाज, पंडित जयभगवान, पंडित पवन पांडे, मास्टर कृष्णपाल शर्मा, विनीत शर्मा, देशपाल कौशिक, राजपाल शर्मा, सुभाष गांधी, अशोक, शैलेंद्र पांडे, अमित वशिष्ठ, पंडित विजयपाल शर्मा, रमेश शर्मा, वेदप्रकाश शर्मा, ओंकार दत्त, राकेश शर्मा, सचिन देव, योगेश सोती, विजय शर्मा, रामकुमार, श्रद्धानंद शर्मा, राधेश्याम, सोनू पंडित, रामटेक शर्मा, संदीप शर्मा, शांतनु, पंडित विनोद शर्मा, पुष्पेंद्र शर्मा, शिवकुमार शर्मा, प्रमोद शर्मा, सेवाराम शर्मा, रमेश चंद वशिष्ठ, डा सुधीर शर्मा, राजीव कौशिक, भूपेंद्र एडवोकेट, सुभाष भारद्वाज, अनिल शर्मा, योगेश शर्मा, अमित शर्मा, डॉ. सत्यप्रकाश शर्मा, मास्टर रोशन शर्मा, सतीश शर्मा, पंकज शर्मा, धर्मेंद्र शर्मा शामिल रहे।

पूर्व अध्यक्ष के घर भी पहुंचे
बड़ौत। सम्मेलन के बाद पूर्व केन्द्रीय मंत्री जितिन प्रसाद बावली रोड कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष रामकुमार सिंह के आवास पर पहुंचे और परिवार के लोगों से मिले। इस अवसर हरिकृष्ण और परिवार के लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed