फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Contractor is not making five roads, preparing to blacklist

ठेकेदार नहीं बना रहा पांच सड़क, ब्लैक लिस्ट करने की तैयारी

Sun, 05 Dec 2021 11:09 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 05 Dec 2021 11:09 PM IST
विज्ञापन
Contractor is not making five roads, preparing to blacklist
बिनौली से तेड़ा - फोटो : BAGHPAT
- प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत जून 2021 में किया गया था पांच सड़कों का शिलान्यास
विज्ञापन

- अधिकारियों ने ठेकेदार को फटकार लगाते हुए कार्रवाई की चेतावनी
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत पांच सड़कों का ठेका लेने के बाद भी ठेकेदार निर्माण नहीं करा रहा है। ठेका जून में छोड़ने के बावजूद अभी तक निर्माण नहीं हुआ है। इससे एक दर्जन से ज्यादा गांवों के लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। अब ठेकेदार को अधिकारियों ने फटकार लगाते हुए ब्लैक लिस्ट करने की चेतावनी दी है। कहना है कि ठेकेदार यदि जल्द ही कार्य शुरू नहीं करता है तो उसे ब्लैक लिस्ट किया जाएगा।
बिनौली से वाया फजलपुर तेड़ा मार्ग की दूरी करीब 10 किलोमीटर है। इस मार्ग पर दरकावदा, फजलपुर, तितरोदा, तेड़ा, नंगला, पोइस आदि गांव पड़ते है। साथ ही कई गांव भी इस सड़क से जुड़े है। इस मार्ग की हालत काफी खराब है। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत इसका निर्माण कराने का ठेका जून 2021 में छोड़ा गया था। इसके बावजूद ठेकेदार ने इसका निर्माण नहीं किया है। इस तरह ही बिनौली-कैड़वा मार्ग की हालत काफी खराब है। इसे बनवाने की मांग भी काफी समय से उठ रही थी। इसका भी ठेका प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत छोड़ा गया था, लेकिन निर्माण नहीं कराया गया है। इनके अलावा गढ़ी कांगरान से मिलाना, बड़ागांव से ललियाना, सहवानपुर रोड से रटौल-बंथला मार्ग तक भी प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत निर्माण कराया जाना था। जून से अभी तक दस प्रतिशत भी काम नहीं हो सका है। इससे लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। ठेकेदार को कई बार कहने के बाद भी निर्माण कार्य शुरू नहीं किया गया, जिससे अब उसको ब्लैक लिस्ट करने की चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन

जिले की कई सड़कों की हालत खराब है और उनका ठेका छोड़ने के बाद भी निर्माण कार्य नहीं किया जा रहा है। लोगों की लगातार शिकायत थी, जिससे ठेकेदार को चेतावनी दी गई है कि अगर वह जल्द ही निर्माण कार्य शुरू नहीं करता है तो उसको ब्लैक लिस्ट कर दिया जाएगा। - हबीबुल्ला, अधिशासी अभियंता, ग्रामीण अभियंत्रण विभाग।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed