{"_id":"679ccbb28ae8959689091279","slug":"contractor-dies-at-brick-kiln-owner-accused-of-threatening-him-baghpat-news-c-28-1-bag1001-125693-2025-01-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: ईंट भट्ठे पर ठेकेदार की मौत, मालिक पर धमकाने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: ईंट भट्ठे पर ठेकेदार की मौत, मालिक पर धमकाने का आरोप
विज्ञापन
बागपत। सरूरपुरकलां गांव के जंगल में स्थित ईंट-भट्ठे पर काम करने वाले मजदूरोंं के ठेकेदार (45) निवासी डुंडूखेड़ा जिला शामली की शुक्रवार को मौत हो गई। उसके परिजनों ने दूसरे भट्ठे के मालिक पर धमकाने और बच्चों की पिटाई करने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की।
पानीपत जिले के कावड़ी गांव के रहने वाले जितेंद्र ने बताया कि उसके जीजा सुरेश निवासी डुंडूखेड़ा सरूरपुरकलां गांव के जंगल में ईंट भट्ठे पर काम करते थे, जो दूसरे मजदूरों की ठेकेदारी भी करते थे। आरोप लगाया कि उन्होंने कुछ मजदूरों को दूसरे भट्ठे के मालिक से पेशगी के रुपये दिलवा दिए थे, इसके बाद मजदूरों ने ईंट-भट्ठे पर काम करने और रुपये लौटाने से इंकार कर दिया।
इसी बात को लेकर दूसरे भट्ठे के मालिक ने सुरेश पर रुपये लौटाने का दबाव बनाया और रुपये नहीं लौटाने पर धमकी भी दी। इसके अलावा सुरेश के बच्चों के साथ मारपीट भी की। उधर, कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। मृतक सुरेश के परिवार में पत्नी और पांच बच्चे है। कोतवाली पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत होने के सही कारणों का पता चलेगा, इसमें शिकायत की जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।