फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   contract murder in Meerut jail

मेरठ जेल में दी गई सतपाल की हत्या की सुपारी

Sun, 24 Apr 2016 12:18 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत Updated Sun, 24 Apr 2016 12:18 AM IST
विज्ञापन
बागपत में प्रधानाचार्य सतपाल शर्मा की हत्या का ठेका मेरठ जेल में एक सप्ताह में ही शूटरों को दिया था। वहां पर ही हत्या की स्क्रीप्ट तैयार हुई थी। पुलिस सूत्रों की माने तो तय हुआ था अकेले सतपाल की हत्या करोगे तो तीन लाख मिलेंगे, सतपाल और उनकी पत्नी उर्मिला की हत्या करने पर छह लाख रुपये दिए जाएंगे। छपरौली थाना के एक हिस्ट्रीशीटर के माध्यम से हत्या का ठेका दिया था। हालांकि अफसर जानकारी होने से इंकार कर रहे हैं। 
विज्ञापन


  प्रधानाचार्य सतपाल की हत्या करके भाग रहे बदमाश निरपुड़ा के सोनू उर्फ शिशुपाल उर्फ अमरिकन ने मरने से पूर्व गांव के लोगों को घटना की जानकारी दी। गांव के लोगों ने पुलिस को इससे अवगत करा दिया है। पुलिस सूत्रों की माने तो मेरठ जेल में बंद छपरौली थाना के हिस्ट्रीशीटर के माध्यम से सतपाल और उनकी पत्नी उर्मिला की हत्या करने का प्लान बना था।

विज्ञापन

तय हुआ था अकेले सतपाल की हत्या करोगे तो तीन लाख रुपये मिलेंगे, उनकी पत्नी की भी हत्या कर दोंगे तो छह लाख रुपये दिए जाएंगे। उन्हें पहले ही बता दिया गया था कि कहां पर किसकी हत्या करनी है। इसलिए सतपाल के परिजनों के सामने कहा जा रहा था स्कूल में सबके सामने गोली मारी जाएगी। एसपी रवि शंकर छवि ने कहा इस बारे में उन्हें जानकारी नहीं है। बदमाश के पकड़े जाने के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन


हत्या करने के लिए मांगकर लाए बाइक 

बागपत। बदमाश प्रधानाध्यापक सतपाल की हत्या करने के लिए बाइक अपने गांव के एक युवक से मांगकर लाए थे। युवक को बताया गया था कि वे बुढ़ाना दवा लेने जा रहे है।


चार साल पहले जेल गया था बदमाश

बागपत। मारा गया बदमाश सोनू उर्फ शिशुपाल चार साल पूर्व जानलेवा हमले के केस में जेल गया था। सूचना पर उसका पिता अजीत और गांव के काफी लोग पोस्टमार्टम हाउस पर पहुंचे। अजीत ने कहा  उसे नहीं पता कि उसका बेटा सोनू खिंदौड़ा कैसे पहुंचे। गांव के लोगों ने बताया वह घर से सुबह करीब आठ बजे बुढ़ाना में डॉक्टर से दवा लेने के लिए बोलकर आया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed