फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Continue picketing

स्वर्णकार और सर्राफों का धरना जारी

Tue, 05 Apr 2016 12:14 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत Updated Tue, 05 Apr 2016 12:14 AM IST
विज्ञापन
Continue picketing
बागपत में काली पट्टी बांधकर विरोध करते सर्राफा व्यापारी। - फोटो : amar ujala
बागपत के सर्राफा व्यापारियों ने मुंह पर काली पट्टी बांधकर केंद्र सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। कहा  केंद्र में बैठी भाजपा सरकार सर्राफा व्यापारियों को सड़क पर लाने का प्रयास कर रही है। सर्राफा व्यापारियों का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन


नगर के बड़ा बाजार में श्री मैढ़ क्षत्रिय स्वर्णकार विकास समिति के तत्वावधान में क्रमिक अनशन के दौरान सर्राफा व्यापारियों ने मुंह पर काली पट्टी बांधकर विरोध प्रदर्शन किया। कहा कि एक्साइज ड्यूटी लगाकर केंद्र सरकार उनके व्यापार को सड़क पर लाने का प्रयास कर रही है। इस मनसूबे को किसी भी कीमत पर पूरा नहीं होने दिया जाएगा। सभी व्यापारी एक जुट होकर आंदोलन पर डटे हुए है।
विज्ञापन


मांगे पूरी न होने तक आंदोलन जारी रहेगा। इस दौरान पप्पू वर्मा, राज सिंह, सतपाल वर्मा, बांकेलाल वर्मा, मोहित वर्मा, रविशंकर शर्मा मौजूद रहे। इसके अलावा समिति के अध्यक्ष मनोज वर्मा के नेतृत्व में सुबह सर्राफा व्यापारियों ने दिल्ली के जंतर मंतर पर होने वाले आंदोलन के लिए बड़ा बाजार से कूच किया और जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed