{"_id":"5e21e8138ebc3e4b10384296","slug":"contaminated-water-coming-out-of-hand-pumps-baghpat-news-mrt4643442130","type":"story","status":"publish","title_hn":"हैंडपंपों से निकल रहा दूषित पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हैंडपंपों से निकल रहा दूषित पानी
विज्ञापन
हैंडपंपों से निकल रहा दूषित पानी
चांदीनगर। लहचौड़ा गांव में हैंडपंपों से निकल रहे दूषित पानी से लोगों में बीमारी का खतरा बढ़ने लगा हैं। ग्रामीणों ने हैंडपंप को रिबोर कराने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया।
लहचौड़ा गांव में लगा हैंडपंपों से लगातार दूषित पानी निकल रहा है, जिससे गांवों में बीमारी बढ़ने का खतरा बढ़ने लगा है। ग्रामीण मुकेश, सोनू और लियाकत ने बताया की हैंडपंप से पानी लाने के बाद पीला पड़ जाता है। पीते समय उससे बदबू भी आती है। इससे लोगों की सेहत पर असर पड़ रहा है। ग्रामीणों ने बताया की वह हैंडपंपों के रिबोर कराने की मांग को लेकर कई बार उच्च अधिकारियों से शिकायत कर चुके हैं। लेकिन समाधान नही हो रहा है। ग्रामीणों ने शुक्रवार को प्रदर्शन कर हैंडपंप के रिबोर कराने की मांग की है। अहमद, मुकेश, अलीना, सोनू, लियाकत, बीदराम, आबिद, रामे मौजूद रहे।