फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Consumers get angry over power cuts, create ruckus

Baghpat News: बिजली कटौती पर फूटा उपभोक्ताओं का गुस्सा, हंगामा

Mon, 20 May 2024 03:47 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत Updated Mon, 20 May 2024 03:47 AM IST
विज्ञापन
Consumers get angry over power cuts, create ruckus
बड़ौत। बिजली कटौती को लेकर रविवार को गुराना रोड स्थित मोहल्ला इस्लामाबाद के लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। उन्होंने मुख्य शिकायत केंद्र पर पहुंचकर जमकर हंगामा किया। इस दौरान उनकी कर्मचारियों से तीखी नोकझोंक हुई। हंगामा बढ़ता देख कर्मचारी मौके से भाग गए। इससे आक्रोशित लोगों ने कोताना रोड पर जाम लगाने का भी प्रयास किया। सूचना पर पहुंची पुलिस में किसी तरह मामला शांत कराया।
विज्ञापन

शनिवार की शाम से नगर के मोहल्ला इस्लामाबाद, बड़का रोड, गुराना रोड समेत दूसरी काॅलोनियों में बिजली आपूर्ति ठप होने व भीषण गर्मी में पेयजल संकट गहराने से लोगों का धैर्य जवाब दे गया। वे काफी संख्या में एकत्रित होकर मुख्य शिकायत केंद्र पर पहुंचे और जमकर हंगामा शुरू कर दिया। लोगों का कहना था कि गर्मी होते ही बिजली कटौती शुरू हो जाती है। जब वह विभागीय कर्मचारी को फोन करते हैं तो वह फोन तक नहीं उठाते। इतना ही नहीं, शहर में जगह-जगह लाइन जर्जर होने के कारण स्पार्किंग होती रहती है, जिससे वहां हादसा होने का खतरा बना हुआ है। बिजली विभाग को कई बार शिकायत की, लेकिन इस तरफ कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। कॉलोनी में पिछले 18 घंटे से बिजली नहीं हैं। कई दिनों से दिन के समय 6 से 7 और रात के समय मात्र तीन घंटे ही बिजली आपूर्ति होती है। इस संबंध में कई बार अवर अभियंता को भी शिकायत की जा चुकी है, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही। यहां मौजूद लोग बिजली अधिकारियों को फोन मिलाते रहे, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। बाद में पुलिस मौके पर पहुंची और निगम के अफसरों से बातचीत कराकर मामला शांत कराया। अवर अभियंता गुलशन कन्नौजिया ने बताया कि फाल्ट होने की वजह से समस्या उत्पन्न हुई थी, जिसको दुरूस्त करा दिया गया है। हंगामा करने वालों में जमील, इसाक, सलीम, प्रवीण, कल्लू, जावेद, इमराना, साजिदा आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed