{"_id":"5e3ef8998ebc3ee5ca395008","slug":"consumers-burning-gas-stove-cooking-gas-business-baghpat-news-mrt467965444","type":"story","status":"publish","title_hn":"उपभोक्ता फूंक रहे चूल्हा, रसोई गैस से चल रहा कारोबार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उपभोक्ता फूंक रहे चूल्हा, रसोई गैस से चल रहा कारोबार
विज्ञापन
ष्टड्डश्चह्लद्बशठ्ठ...बागपत में जींस की फैक्ट्ररी में रखा सिलेंडर।
- फोटो : BAGHPAT
उपभोक्ता फूंक रहे चूल्हा, रसोई गैस से चल रहा कारोबार
बागपत। एक तरफ घरेलू सिलिंडर की आपूर्ति नहीं होने से ग्रामीण परेशान हैं। वहीं, बाजार में सिलिंडर की कालाबाजारी धड़ल्ले से हो रही है। चाय की दुकान से लेकर फैक्ट्रियों में कॉमर्शियल की जगह घरेलू सिलिंडर का इस्तेमाल किया जा रहा है। प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
नगर के उपभोक्ताओं को बुकिंग के बावजूद सिलिंडर की सप्लाई नहीं मिल रही है। गैस एजेंसी धारक ग्राहकों को कंपनी से सप्लाई में देरी होना इसका कारण बता रहे हैं। नगर के कोर्ट रोड, सिसाना मार्ग, पुराना कसबा, मेरठ रोड, चमरावल रोड समेत अधिकतर क्षेत्रों में रसोई गैस का प्रयोग दुकानों पर किया जा रहा है, जबकि यहां व्यावसायिक गैस का प्रयोग किया जाना चाहिए। दिलचस्प बात यह है कि एक नहीं बल्कि कई कंपनियों के घरेलू सिलेंडर रखे हुए नजर आते हैं। सड़कों पर सरेआम सिलिंडर रखकर प्रयोग किए जा रहे हैं।
---------------
इनसेट
शिकायतें मिली, टीम करेंगी जांच
बागपत। जिला पूर्ति अधिकारी अभय प्रताप का कहना है शिकायतें मिल रही है। टीम गठित कर इसके लिए जिलेभर में चेकिंग कराई जाएगी। प्रतिष्ठानों पर घरेलू गैस का प्रयोग नहीं होने दिया जाएगा।
विज्ञापन
---------------
इनसेट
उपभोक्ताओं तक क्यों नहीं पहुंची गैस
बागपत। जिला पूर्ति अधिकारी अभय प्रताप का कहना है कि कंपनी और एजेंसी से जानकारी लेकर प्रकरण की जांच कराई जाएगी। कंपनी का दावा है कि सप्लाई दी जा रही है। डीएम शकुंतला गौतम के निर्देशन में जांच की जाएगी।
---------------
इनसेट
ब्लैक में खरीदें तो मिलता है सिलिंडर
बागपत। गैस लेने के लिए शनिवार को गाड़ी पहुंची तो मारामारी जैसी स्थिति रही। उपभोक्ता शमीम, लतीफ, कासिम, फुरकान ने कहा कि परेशानी उठानी पड़ रही है। कुछ उपभोक्ताओं ने ब्लैक में सिलिंडर लिए हैं, जिन्हें मिल गए।