फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Construction resumed on Khekra-Sunhaida link road

खेकड़ा-सुन्हैड़ा संपर्क मार्ग पर फिर शुरू हुआ निर्माण

Mon, 04 Apr 2022 11:30 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 04 Apr 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
Construction resumed on Khekra-Sunhaida link road
खेकड़ा मे काठा मार्ग से होकर गुजरने वाला निर्माणाधीन खेकड़ा सुन्हैडा सम्पर्क मार्ग - फोटो : KAHKRA
सवा दो करोड़ की लागत से होगा निर्माण
विज्ञापन

किसान ने पैमाइश गलत करने का आरोप लगाते हुए रुकवा दिया था निर्माण
संवाद न्यूज एजेंसी
खेकड़ा। खेकड़ा-सुन्हैडा गांव के संपर्क मार्ग का निर्माण फिर शुरू हो गया। विधानसभा चुनाव के दौरान एक किसान ने पैमाइश को गलत बताते हुए निर्माण कार्य रुकवा दिया था। सवा दो करोड़ की लागत से मार्ग का निर्माण होना है। निर्माण शुरू होने से ग्रामीणों ने खुशी जाहिर की है।
भाजपा विधायक योगेश धामा ने खेकड़ा-सुन्हैडा के बीच संपर्क मार्ग के निर्माण को स्वीकृति दिलाई थी। शासन ने तभी दो करोड़ 27 लाख 75 हजार का बजट भी पारित कर दिया था। यह संपर्क मार्ग खेकड़ा में काठा मार्ग पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के पास से सुन्हैड़ा गांव की सीमा तक जा रही दस फिट चौड़ी चकरौड़ पर बनना था। बजट पास होते ही ठेकेदार धूम सिंह ने संपर्क मार्ग का निर्माण कार्य शुरू करा दिया था। मगर, खेकड़ा के एक सपा से जुडे़ किसान ने अपने खेत के सामने मार्ग का निर्माण कार्य रुकवा दिया था। किसान का आरोप था कि उसके खेतों में चकरोड की पैमाईश गलत की गई है, जबकि राजस्व सिजरे के अनुसार चकरोड उसके खेत से ही होकर गुजर रही है।
विज्ञापन

अब ठेकेदार ने किसान के खेत से ही सिजरे के अनुसार चकरोड की पैमाईश कराकर निर्माण कार्य शुरू करा दिया। ठेकेदार ने बताया कि संपर्क मार्ग पर पत्थर डालने और पानी की निकासी के लिए पाइप दबाने का कार्य शुरू करा दिया गया है। इस कार्य के पूरा होते ही काली सड़क का निर्माण तेजी के साथ शुरू करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed