फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Construction of stadium will start soon in Khekra, youth will get benefit

Baghpat News: खेकड़ा में जल्द शुरू होगा स्टेडियम का निर्माण, युवाओं को मिलेगा फायदा

Tue, 25 Jun 2024 05:54 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत Updated Tue, 25 Jun 2024 05:54 AM IST
विज्ञापन
Construction of stadium will start soon in Khekra, youth will get benefit
बागपत। खेकड़ा में मिनी स्टेडियम का निर्माण जल्द शुरू होने की उम्मीद है। क्योंकि उसकी फाइल पूरी हो गई है और उसका 60 लाख रुपये का बजट जल्द जारी करके निर्माण शुरू कराया जाएगा। इससे वहां के युवाओं व खिलाड़ियों को काफी फायदा मिलेगा।
विज्ञापन

खेकड़ा के गांधी इंटर काॅलेज के मैदान में मिनी स्टेडियम का निर्माण कराने के लिए राज्यसभा सांसद चौधरी जयंत सिंह ने प्रस्ताव ग्राम्य विकास अभिकरण को भेजा था। ग्राम्य विकास अभिकरण के अधिकारियों ने मिनी स्टेडियम का निर्माण कराने के लिए करीब 60 लाख रुपये का प्रस्ताव तैयार किया। इसके बाद शुरू हुई प्रक्रिया काॅलेज की कागजी कार्रवाई पूरी नहीं होने पर अटक गई। इसमें ग्राम्य विकास अभिकरण के परियोजना निदेशक ने कालेज प्रबंध समिति को कई बार पत्र जारी कर फाइल पूरी करने के लिए कहा था। मगर फाइल पूरी नहीं होने से बजट जारी न होने से मामला अटका था। अब उसकी फाइल पूरी हो गई है और स्टेडियम निर्माण के लिए बजट जारी करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। बजट जारी होने के बाद स्टेडियम का निर्माण शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन

--
मिनी स्टेडियम की पहले फाइल पूरी नहीं हो रही थी और उसमें कुछ कागज की कमी थी। इनको पूरा करने के लिए प्रबंध समिति को कहा गया था। अब फाइल पूरी होने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। - हरेंद्र सिंह, परियोजना निदेशक जिला ग्राम्य विकास अभिकरण।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed