{"_id":"667a0e41d40ce4697c0a725c","slug":"construction-of-stadium-will-start-soon-in-khekra-youth-will-get-benefit-baghpat-news-c-28-1-smrt1010-114620-2024-06-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: खेकड़ा में जल्द शुरू होगा स्टेडियम का निर्माण, युवाओं को मिलेगा फायदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: खेकड़ा में जल्द शुरू होगा स्टेडियम का निर्माण, युवाओं को मिलेगा फायदा
Tue, 25 Jun 2024 05:54 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
Updated Tue, 25 Jun 2024 05:54 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। खेकड़ा में मिनी स्टेडियम का निर्माण जल्द शुरू होने की उम्मीद है। क्योंकि उसकी फाइल पूरी हो गई है और उसका 60 लाख रुपये का बजट जल्द जारी करके निर्माण शुरू कराया जाएगा। इससे वहां के युवाओं व खिलाड़ियों को काफी फायदा मिलेगा।
खेकड़ा के गांधी इंटर काॅलेज के मैदान में मिनी स्टेडियम का निर्माण कराने के लिए राज्यसभा सांसद चौधरी जयंत सिंह ने प्रस्ताव ग्राम्य विकास अभिकरण को भेजा था। ग्राम्य विकास अभिकरण के अधिकारियों ने मिनी स्टेडियम का निर्माण कराने के लिए करीब 60 लाख रुपये का प्रस्ताव तैयार किया। इसके बाद शुरू हुई प्रक्रिया काॅलेज की कागजी कार्रवाई पूरी नहीं होने पर अटक गई। इसमें ग्राम्य विकास अभिकरण के परियोजना निदेशक ने कालेज प्रबंध समिति को कई बार पत्र जारी कर फाइल पूरी करने के लिए कहा था। मगर फाइल पूरी नहीं होने से बजट जारी न होने से मामला अटका था। अब उसकी फाइल पूरी हो गई है और स्टेडियम निर्माण के लिए बजट जारी करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। बजट जारी होने के बाद स्टेडियम का निर्माण शुरू हो जाएगा।
--
मिनी स्टेडियम की पहले फाइल पूरी नहीं हो रही थी और उसमें कुछ कागज की कमी थी। इनको पूरा करने के लिए प्रबंध समिति को कहा गया था। अब फाइल पूरी होने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। - हरेंद्र सिंह, परियोजना निदेशक जिला ग्राम्य विकास अभिकरण।