फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Construction of Sarvodaya Vidyalaya started in Chandanhedi

Baghpat News: चांदनहेड़ी में सर्वोदय विद्यालय का निर्माण शुरू

Thu, 28 Mar 2024 05:21 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 28 Mar 2024 05:21 AM IST
विज्ञापन
Construction of Sarvodaya Vidyalaya started in Chandanhedi
बागपत। चांदनहेड़ी गांव में बनने वाले जयप्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय का निर्माण फिर शुरू कर दिया गया है। शिलान्यास के बाद निर्माण कार्य कई बंद रहने के बाद 44.57 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले विद्यालय का निर्माण लगभग तीन साल में पूर्ण कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

समाज कल्याण विभाग की तरफ से चांदनहेड़ी गांव में सर्वोदय विद्यालय के लिए 24 बीघा भूमि चिह्नित की गई थी। इसके लिए शासन ने 44 करोड़ 57 लाख रुपये बजट मंजूर किया गया। जमीन चिह्नित होने के बाद बजट की मंजूरी मिलते ही पांच मार्च को शिलान्यास के बाद निर्माण कार्य शुरू हुआ, लेकिन मौसम बिगड़ने के बाद निर्माण बंद कर दिया गया। अब फिर से निर्माण शुरू करा दिया गया है। उधर कार्यदायी संस्था 36 महीनों में निर्माण पूर्ण करने का दावा भी कर रही है।
विज्ञापन

एक साथ पढ़ सकेंंगे 500 बच्चे
चांदनहेड़ी गांव में बन रहे जयप्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय में 500 छात्र छात्राओं को एक साथ पढ़ाने की व्यवस्था की जाएगी। यहां स्मार्ट क्लास व डायनेमिक टेक्नोलाजी के माध्यम से शिक्षा दी जाएगी। इसमें रहना, खाना, पढ़ाई आदि निशुल्क होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सर्वोदय विद्यालय का शिलान्यास पहले ही हो गया था और निर्माण भी शुरू हो गया था। निर्माण कार्य चल रहा है। कार्यदायी संस्था को समय पर कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं। - नीरज कुमार श्रीवास्तव, सीडीओ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed