{"_id":"63dd527eca5f1406d4381d5d","slug":"construction-of-railway-overbridge-in-aggarwal-madi-titiri-and-ahida-soon-baghpat-news-c-14-1-104066-2023-02-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: अग्रवाल मडी टटीरी और अहैड़ा में रेलवे ओवरब्रिज का निर्माण जल्द","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: अग्रवाल मडी टटीरी और अहैड़ा में रेलवे ओवरब्रिज का निर्माण जल्द
Fri, 03 Feb 2023 11:59 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
Updated Fri, 03 Feb 2023 11:59 PM IST
विज्ञापन
बागपत। मेरठ-बागपत हाईवे पर अग्रवाल मंडी टटीरी और चमरावल-मुरादनगर रोड पर अहैड़ा में रेलवे ओवरब्रिज का निर्माण कराया जाएगा। इनके लिए बजट मंजूर हो गया है। इसके अतिरिक्त बड़ौत में बिनौली रोड और बिजरौल रोड पर निर्माणाधीन ओवरब्रिज के लिए बचा हुआ बजट भी जारी कर दिया गया है।
अग्रवाल मंडी टटीरी और अहैड़ा में रेलवे ओवरब्रिज बनाने के लिए बजट मंजूर होने से जल्द ही दोनों स्थानों पर रेलवे ओवरब्रिज का निर्माण शुरू कराया जाएगा। दोनों मार्गों पर रेलवे ओवरब्रिज का निर्माण होने से वाहन चालकों को सुविधा होगी।
वहीं, बजट में दिल्ली-बागपत-शामली रेल लाइन के दोहरीकरण की बात भी कही गई है। इसको लेकर रेल विभाग के अधिकारी अभी स्थिति स्पष्ट करने में लगे हैं। बजट में खेकड़ा, बागपत और बड़ौत में इलेक्ट्रिॉनिक इंटरलॉकिंग एवं सिग्नल गियरों के लिए चल रहे कार्य के लिए राशि जारी करने की बात कही। दिल्ली-शामली-टपरी मार्ग पर 12 रेलवे अंडरब्रिज निर्माण जारी है। इनमें कई बागपत में बन रहे हैं। इनके लिए शेष बजट जारी किया गया है।